Let’s travel together.

सीएम मोहन यादव ने की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा, दिए ये निर्देश

0 96

भोपाल। मंगलवार को मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उईके भी शामिल हुईं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में दिए ये निर्देश

विभागीय बैठक में सीएम यादव ने जल प्रदाय व्यवस्था को लेकर पीचई, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पानी के दोबारा उपयोग के प्रबंधन पर भी कार्य योजना बनाई जाए।

सीएम ने अधिकारियों को नल जल योजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने इसमें आ रही कठिनाइयों को दूर करने के साथ ही पंचायतों के समूह बनाने की बात कही। ताकि नल जल योजना को क्रियान्वित किया जा सके। वहीं गांव में अपने स्रोतों से अन्य लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने वाले लोगों को भी सम्मानित करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिलेभर में उत्साह के साथ मना देव उठनी ग्यारस का त्यौहार, देर रात तक आसमान में गूंजती रही आतिशबाजी     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811