Let’s travel together.

गाड़ी में हूटर लगाकर घूम रहे नेताजी का काटा चालान

98

 शिवपुरी। पुलिस द्वारा मनाए जा रहे यातायात सप्ताह के पांचवे दिन गुरुवार को यातायात पुलिस को एसएसएस के स्वयंसेवकों का साथ मिला। पुलिस ने शहर में घूम रहे वाहनों पर सुरक्षा की दृष्टि से रेडियम टेप लगाया। इस दौरान पुलिस ने नियम तोड़कर घूम रहे वाहनों के चालान भी काटे। कार्यक्रम के दौरान पोहरी के बीएसपी के पूर्व विधायक प्रत्याशी गिर्राज धाकड़ निजी गाड़ी में हूटर लगाकर निकले। पुलिस ने उन्हें रोककर गाड़ी से हूटर हटवाया और एक हजार रुपये का चालान काट दिया।

अ​भियान के तहत वाहनों पर लगाए रेडियम टेप

यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने बताया कि एनएसएस के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर ट्रक, ट्रैक्टर, लोडिंग वाहनों पर रेडियम टेप लगाए गए। रेडियम टेप चिपकाने के पीछे यह वजह है कि जब भी कोई दुर्घटना होती है तो अक्सर यह देखने में आता है कि पीछे से टक्कर मारने वाले वाहन को आगे का वाहन दिखाई नहीं दिया। रेडियम टेप चिपकाने से दूर से ही वाहन दिखाई दे जाता है जिससे दुर्घटना की आशंका कम हो जाती है। यातायात प्रभारी के अनुसार दुर्घटना के अन्य कारण भी हैं जिनमें से यह एक अहम है। इसी के चलते पुलिस ने अनाज मंडी एवं सब्जी मंडी में जाकर भी कई ट्रैक्टर ट्राली पर रेडियम टेप चिपकाए गए हैं। इस दौरान बच्चों द्वारा यातायात नियम के संदेश के द्वारा भी आम जनता को जागरूक किया गया। पुलिस ने कुल 400 वाहनों पर रेडियम टेप लगाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811