Let’s travel together.

मातम में बदली नए साल की खुशियां, अनियंत्रित कार पलटी, हादसे में 2 की मौत 4 गंभीर रूप से घायल

0 77

बाराद्वार में भीषड़ सड़क हादसा से नए साल का जश्न मातम में बदल गया। जहां सड़क हादसे से ग्राम पंचायत लवसरा के उपसरपंच व पटवारी पति की मौत हो गई। वहीं कार में सवार 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि लवसरा से कार में 6 लोग सवार होकर नए साल का जश्न मनाने बाराद्वार गए थे वहां से वापस लौट रहे थे उसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई। स्पीड ज्यादा होने के कारण कार पलट गई। जिससे कार चला रहे पटवारी के पति रवि कंवर (45) और उपसरपंच चतुर्मन साहू (32) की मौके पर मौत हो गई।

 वहीं इस हादसे में 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद चंद मिनटों में नए साल का जश्न मातम में बदल गया। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811