Let’s travel together.

डिप्टी सीएम अरुण साव ने किए मां महामाया के दर्शन, की प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना

0 78

बिलासपुर : नए साल के पहले दिन डिप्टी सीएम अरुण साव सपरिवार धार्मिक नगरी रतनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मां महामाया और भैरव बाबा के दर्शन किए। इस दौरान डिप्टी सीएम साव ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की भी कामना की। डिप्टी सीएम साव ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि, प्रदेश में नया सूर्योदय हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। छत्तीसगढ़ की जनता ने ऐतिहासिक बहुमत भाजपा को दिया है। वोट प्रतिशत के हिसाब से और सीटों के हिसाब से भी अब तक की सबसे बड़ी जीत हुई है। यह जीत छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से मिली है। ऐसे में जनता की अपेक्षाएं और उम्मीद हमारी सरकार से है। लिहाजा जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप हमारी सरकार काम करे। छत्तीसगढ़ खुशहाल बनें, समृद्ध बने, विकसित बने, इसकी कामना की है।

डिप्टी सीएम साव में राहुल गांधी पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम साव ने आगे राहुल गांधी के न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि, इससे पहले भी राहुल गांधी ने एक यात्रा निकाली थी। कांग्रेस के हाथ से तीन राज्य चले गए। छत्तीसगढ़ उनके हाथ से चला गया। राजस्थान उनके हाथ से चला गया। मध्यप्रदेश में बड़ी उम्मीद पालकर रखी थी, वहां भी कुछ नहीं हुआ। इस यात्रा का भी वही हश्र होना है। कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल पीएम मोदी से मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। मोदी का विरोध करते करते वो देश का विरोध करने लगे हैं। जनता से कट गए हैं, जनता से दूर चले गए। ऐसे में इस यात्रा का भी कोई लाभ कांग्रेस को नहीं मिलेगा। लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतकर आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811