Let’s travel together.

वरिष्ठ पत्रकार भरत मिश्रा पंचतत्व में विलीन : मंत्री जायसवाल ने 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान गई

0 88

 

सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सलाहकार पत्रकार भरत मिश्रा का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। इस आकस्मिक घटना से एक अनमोल पत्रकार को खो दिया जिसकी क्षति अपूर्णीय है। घटना की खबर फैलते ही अविभाजित कोरिया एवम एमसीबी में पत्रकार जगत में शोक की लहर छा गई। भुरकुंडी मुक्ति धाम में मुखग्नि उनके पुत्र जितेन्द्र मिश्रा ने दी। इस दौरान भुरकुंडी मुक्ति धाम में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री अग्निहोत्री और ब्राह्मण समाज के सदस्य, क्षेत्र के व्यापारी, तथा श्रमजीवी प्रकार संघ के प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई, मनेन्द्रगढ़ से प्रदेश सचिव मृत्युंजय चतुर्वेदी, बैकुंठपुर से संभाग अध्यक्ष विनोद शर्मा, जिलाध्यक्ष श्रीराम बरनवाल, वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत शुक्ला, सतीश गुप्ता, रामचरित द्विवेदी, श्रीपत राय, द्रोणाचार्य दुबे, अमित पाण्डेय, संदीप सोनवानी,राजेश उपाध्याय ,दुलाल दे,अभिजीत मुखर्जी, उग्रसेन पाल, संतोष,हेमंत अविनाश ,विनोद पांडेय,अरुण अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। दुख की इस घड़ी में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्यामविहारी जायसवाल ने 50 हजार की नगद सहयोग राशि पत्रकार स्वर्गीय भरत मिश्रा के परिवार को निवास स्थान में जाकर प्रदान किया। इस पर छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार संघ ने श्री जायसवाल का आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811