सी एल गौर रायसेन
मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मंत्रिमंडल में दमोह जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा विधायक लखन पटेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जो की राजधानी से सागर जाने के लिए रायसेन बाईपास से निकल रहे थे इस दौरान राज्य मंत्री श्री पटेल का जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पहारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान समाज के पदाधिकारीयो के आग्रह पर उन्होंने आगामी समय में रायसेन आने का आश्वासन दिया एवं सभी सामाजिक बंधुओं का आभार माना। इस अवसर पर समाजसेवी मुरली मनोहर गौर, सीएल गौर, बदामी पटेल, श्री कृष्ण गौर, हेमराज गौर, वीरेंद्र वर्मा, खेमचंद गौर, वर्षा लोधी सहित अनेक लोगों ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल का रायसेन बायपास रोड पर भव्य स्वागत किया।