Let’s travel together.

कृषि विभाग के जिला स्तरीय जांच दल द्वारा रायसेन की कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का किया निरीक्षण -छापामार

0 178

 कार्यवाही से दुकानदारों में मची हड़कंप

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन जिले में किसान को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान सुगमता से उपलब्ध हो।खाद में मिलावट खोरी का कारोबार को रोकने के लिए कृषि महकमे के गठित जांच दल में रायसेन शहर के खाद कीटनाशक विक्रेताओं के यहां छापेमार कार्रवाई की ।जिससे व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।इसके लिए कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा जिला किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक एनपी सुमन को कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर दुबे के निर्देशानुसार तथा उप संचालक कृषि अधिकारी एनपी सुमन के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय जांच दल द्वारा रायसेन नगर में कुश एग्रो एजेंसी, इफको ई-बाजार एवं किसान एग्रो सेल्स एण्ड सर्विसेज रायसेन कीटनाशी एवं उर्वरक विक्रेता दुकानों का निरीक्षण किया गया।
जिला स्तरीय इस जांच दल द्वारा किसान एग्रो सेल्सस एण्ड सर्विसेज रायसेन के निरीक्षण के दौरान कीटनाशी नियम 1968 के अनुरूप अभिलेखों का संधारण नहीं पाए जाने के फलस्वरूप मौके पर पंचनामा बनाकर कार्यवाही की गई। गुण दोष के आधार पर कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं कीटनाशी अधिनियम 1971 के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। जिला स्तरीय जांच दल में जीएस रैकवार अनुविभागीय कृषि अधिकारी, जितेन्द्र कुमार नामदेव सहायक संचालक, दुष्यंद कुमार धाकड सहायक संचालक, एके शुक्ला वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, एससी सोलंकी कृषि विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811