Let’s travel together.

आज होगा मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार, ये विधायक ले सकते हैं शपथ

0 412

भोपाल।मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार आज किया जा रहा है. सीएम मोहन यादव ने  कल बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.  उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान किया. मोहन यादव सरकार में सांसद से विधायक बने तीन से चार मंत्री शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह साढ़े 3 बजे आयोजित किया जाएगा.

मध्य प्रदेश में आज मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी है. हालांकि, उन्होंने मंत्रिमंडल में किन चेहरों को जगह दी जाएगी इस पर कोई चर्चा नहीं की है. बताया जा रहा है कि प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय को मंत्री बनाया जा सकता है. वहीं, शपथ लेने वालों में चार से पांच सांसद शामिल हो सकते हैं. कुल मिलाकर 21 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है. शपथ ग्रहण समारोह साढ़े 3 बजे होगा.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली गये थे. इस दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हाईकमान से चर्चा की है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से रविवार को मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान किया और बताया कि सोमवार साढ़े तीन बजे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में वह फिर से विकास के लिए डबल इंजन सरकार के रूप में आएंगे.

ये 21 विधायक हो सकते हैं  मंत्रिमंडल मे शामिल

शपथ लेने वालों में जिन विधायकों का नाम आगे चल रहा है उनमें कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, भूपेंद्र सिंह, गोविंद राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, प्रदीप लारिया, एदल सिंह कंसाना, चेतन कश्यप, अर्चना चिटनिस, नागर सिंह चौहान, निर्मला भूरिया, ओम प्रकाश धुर्वे, नारायण कुशवाहा, कुंवर सिंह टेकाम, विष्णु खत्री कृष्णा गौर और रामेश्वर शर्मा शामिल हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811