-विधानसभा थाना पहुचे रिश्तेदार
-सोमबार को हुई थी घटना रत्नेश की हुई थी मौत
सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
समीपस्थ ग्राम मांढर बरोदा के बीच सोमबार को वाइक की टक्कर से रत्नेश जैन की मौत के मामले में पुलिस के ढुलमुल रवैया से मृतक के परिवारजन परेशान हैं ।
घटना के प्रत्यक्ष दर्शी सौरभ जैन ने बताया कि सोमबार की सुबह वह रत्नेश जैन के साथ बरोदा मांढर मार्ग पर सड़क किनारे गुरुजी के दर्शन को खड़े थे तभी एक वाइक क्रमांक सीजी 04 एल ई 8453 जिसमे चार लड़के सवार थे तेज गति से वाइक चलाते आये और सड़क किनारे खड़े रत्नेश को जोरदार टक्कर मारी जिससे रत्नेश जैन गंभीर रुप से घायल हुए उन्हें निजी अस्पताल बालाजी में भर्ती किया जहां मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई इस घटना की लिखित सूचना उन्होंने सोमबार को ही तुंरन्त थाना विधानसभा में वाइक एवं आरोपियों के फोटो सहित पुलिस को दे दी थी लेकिन घटना के 5 दिन बाद भी न तो एफआईआर दर्ज हुई न दुर्घटना करने वाली वाइक को जप्त किया न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

शुक्रवार की रात कार्यवाही की मांग को लेकर मृतक के रिश्तेदार अभिनन्दन जैन राहुल जैन संजय जैन सौरभ जैन प्रियांश जैन विधानसभा थाना पहुचे लेकिन वहां टीआई नहीं मिले जो मिले उनसे यही जानकारी मिली कि अभी मर्ग कायम नहीं हुआ।
क्या कहते हैं टीआई व सीएसपी
इस संबन्ध में जब टीआई विधानसभा दीपक पास वान से बात की तो उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान रह गए हैं बयान के बाद एफआईआर दर्ज होगी तब आगे की कार्यवाही की जाएगी लेकिन जब बयान देने मृतक के रिश्तेदार शुक्रवार की रात्रि थाना पहुचे तो वहां न टीआई मिले न विवेचनाधिकारी मिले
इस प्रतिनिधि ने जब सीएसपी सुरेश धुरू को पूरे मामले की जानकारी दी तब उन्होंने त्वरित कार्यवाही कराने की बात कही