Let’s travel together.

दुर्घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस ने न आरोपियों को पकड़ा न जप्त की वाइक

0 585

-विधानसभा थाना पहुचे रिश्तेदार
-सोमबार को हुई थी घटना रत्नेश की हुई थी मौत

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर

समीपस्थ ग्राम मांढर बरोदा के बीच सोमबार को वाइक की टक्कर से रत्नेश जैन की मौत के मामले में पुलिस के ढुलमुल रवैया से मृतक के परिवारजन परेशान हैं ।
घटना के प्रत्यक्ष दर्शी सौरभ जैन ने बताया कि सोमबार की सुबह वह रत्नेश जैन के साथ बरोदा मांढर मार्ग पर सड़क किनारे गुरुजी के दर्शन को खड़े थे तभी एक वाइक क्रमांक सीजी 04 एल ई 8453 जिसमे चार लड़के सवार थे तेज गति से वाइक चलाते आये और सड़क किनारे खड़े रत्नेश को जोरदार टक्कर मारी जिससे रत्नेश जैन गंभीर रुप से घायल हुए उन्हें निजी अस्पताल बालाजी में भर्ती किया जहां मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई इस घटना की लिखित सूचना उन्होंने सोमबार को ही तुंरन्त थाना विधानसभा में वाइक एवं आरोपियों के फोटो सहित पुलिस को दे दी थी लेकिन घटना के 5 दिन बाद भी न तो एफआईआर दर्ज हुई न दुर्घटना करने वाली वाइक को जप्त किया न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


शुक्रवार की रात कार्यवाही की मांग को लेकर मृतक के रिश्तेदार अभिनन्दन जैन राहुल जैन संजय जैन सौरभ जैन प्रियांश जैन विधानसभा थाना पहुचे लेकिन वहां टीआई नहीं मिले जो मिले उनसे यही जानकारी मिली कि अभी मर्ग कायम नहीं हुआ।
क्या कहते हैं टीआई व सीएसपी
इस संबन्ध में जब टीआई विधानसभा दीपक पास वान  से बात की तो उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान रह गए हैं बयान के बाद एफआईआर दर्ज होगी तब आगे की कार्यवाही की जाएगी लेकिन जब बयान देने मृतक के रिश्तेदार शुक्रवार की रात्रि थाना पहुचे तो वहां न टीआई मिले न विवेचनाधिकारी मिले
इस प्रतिनिधि ने जब सीएसपी सुरेश धुरू को पूरे मामले की जानकारी दी तब उन्होंने त्वरित कार्यवाही कराने की बात कही

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811