Let’s travel together.

बकाया राशि वसूली हुई मुनादी,चला पोलिथिन जप्ती अभियान

0 115

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत निवासरत नागरिकों से बकाया राशि वसूलने आज नगर परिषद प्रशासन द्वारा मुनादी कर बकाया राशि जमा करने जागरूक किया गया तथा बकाया राशि जमा न करने पर चेतावनी दी गई है इस अवसर पर नगर परिषद द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नागरिकों के ऊपर प्रशासन के विभिन्न करों सहित जलकर बकाया राशि वसूली अभियान तेज हो गया है इस संबंध में आज मुनादी भी की गई इसमें बताया कि परिषद प्रशासन की बकाया राशि के रूप में संपत्ति समेकित सहित अन्य करों के साथ ही जलकर जमा करने हेतु 15 दिन का समय दिया गया है तथा इन करो का भुगतान समयावधि में नहीं किया जाता है तो प्रशासन कड़े कदम उठाकर नपा अधिनियम की धारा 164-165 के अंतर्गत न्यायालीन कार्यवाही शुरू की जायेगी इसमें होने वाले व्यय की वसूली भी बकाया दारों से ही की जायेगी इसके साथ ही बकाया दारों की सूची सार्वजनिक स्थलों पर लगाईं जायेगी तथा समाचार पत्रों में भी प्रकाशित कराई जाएगी साथ ही नागरिकों से यह भी अपील की गई है जिन लोगों द्वारा नलकनेक्शन अवैध रूप से पाइप लाइन में छेद कर लिए गए हैं वह अपने कनेक्शन लेकर वैध करार लें जिससे कनेक्शन धारियों को परेशानी न उठानी पड़े साथ ही अवैध कनेक्शन धारियों के ऊपर भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी तथा पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाये जायेंगे। इसके साथ ही नगर में प्रतिबंधित पोलिथिन का उपयोग करते हुए दुकानदारों को पाया गया उनपर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया तथा जुर्माना राशि वसूली गई यह अभियान भी लगातार चलाया जाएगा । इस अवसर पर नगर परिषद के राजीव श्रीवास्तव सुशील त्रिवेदी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811