– भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका गया
– राज्यसभा के सभापति व उपराष्टपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री और मजाक उड़ाए जाने पर जताया गया विरोध
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी के मुर्दाबाद के नारे यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए। इन दोनों सांसदों द्वारा राज्यसभा के सभापति व उपराष्टपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री किए जाने और उनका मजाक उड़ाए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी के माधव चौक चौराहे पर गुरुवार को एकत्रित होकर यह प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला दहन किया गया।
इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की गई और इस मिमिक्री का वीडियो कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बनाया गया। इस तरह से संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति का मजाक उड़ाना निंदनीय है और भाजपा इसकी निंदा करती है। इस दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला दहन भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।