Let’s travel together.

नशे के सौदागरों की काली करतूत,एंबुलेंस से कर रहे थे गांजा तस्करी

0 69

रायपुर पुलिस ने एंबुलेंस में पकड़ा 364 किलो गांजा
सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
नशे के सौदागर छत्तीसगढ़ का भविष्य बर्बाद करने इतने नीचे गिर चुके हैं कि जिस एंबुलेंस को किसी की जान बचाने वाला समझकर सभी वाहन रास्ता देते हैं अब उस एंबुलेंस तक को मादक पदार्थो की तस्करी का माध्यम बना लिया है लेकिन रायपुर पुलिस की पैनी नजर से वह बच नहीं पाए 364 किलो गांजा के साथ रायपुर पुलिस ने एंबुलेंस को तस्करों सहित गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।


जानकारी के मुताबिक थाना आमानाका रायपुर पुलिस ने यह कार्यवाही करते हुए 72 पैकेट गांजा वजनी 364.300 किलो ग्राम एवं 01 एम्बुलेंस वाहन कमांक सी.जी.- 04/एच.डी.-8385 को जप्त किया .
वरिष्ट पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम रायपुर जयप्रकाश बढई, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा०पु० से०) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आमानाका निरीक्षक संतराम सोनी के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्यवाही की
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की डूमर तालाब चाणक्य स्कूल टर्निग के पास एक एम्बुलेस खडी थी, जिसमे वाहन चालक मिलाकर चार व्यक्ति है तथा उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा है, सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जिसमें तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया तथा चालक मौके पर पकडा गया।

वाहन चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम सूरज खुंटे पिता कृष्णलाल खुंटे उम्र 22 साल साकिन ग्राम डोंगियाभाठा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ का होना बताया तथा अपने भागे हुए साथी का नाम गोलू चन्द्रा तथा अन्य दो का नाम मालूम नही होना बताया। वाहन को चेक करने पर उसमे 72 पैकेट ब्राऊन कलर के रेपर से सील पैक मादक पदार्थ गांजा भरा होना पाया गया। उक्त मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछने पर गांजा को उडिसा से लाना तथा बलौदाबाजार से अन्य राज्य अपने फरार साथी गोलू चन्द्रा निवासी ग्राम सलौनी कला थाना भटगांव जिला सारंगढ़ के साथ मिलकर ले जाना बताया। मौके पर आरोपी चालक के कब्जे से एक एम्बुलेस कमांक सीजी-04/ एच.डी.- 8385 में 72 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 364. 300 किलो ग्राम जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध कमांक 00/2023 धारा 20 (ख) एन. डी.पी.एस. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया, मौके से फरार आरोपियो के संबंध में तस्दीकी किया जाता है।

आरोपी: सुरज खूटे पिता कृष्णलाल खुटे उम्र 22 साल निवासी ग्राम डोंगियाभाठा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

जप्ती माल का विवरण

– वाहन ईको कार कमांक सी.जी. 04 एच.डी. 8385 (एम्बुलेंस),
कुल 72 पेकेट मादक पदार्थ गांजा ब्राऊन कलर के रेपर से सील पैक हालत में भरा, पेकेट रेपर सहित कुल वजन 364.300 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 36,00,000/रु वाहन सीजी -04/एचडी-8385 कीमती 10,00,000/रु जुमला कीमती 46,00,000/ रूपया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811