Let’s travel together.

भाजपा ने किया तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बैनर्जी का पुतला दहन

0 56

 

अनुराग शर्मा सीहोर

भाजपा के आह्वान पर सीहोर भाजपा नगर मंडल के द्वारा संसद के बाहर विपक्षी सांसदों द्वारा उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री विवाद पर कोतवाली चौराहे पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बैनर्जी का पुतला दहन किया।
इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष और नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि टीएमसी सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करना और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा निंदा करने की बजाय उसका वीडियो बनाना कांग्रेस के चरित्र को दर्शाता है।
उन्होंने करोड़ों जनता की भावनाओं का अपमान किया है देश चाहता है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी माफी मांगे क्योंकि उन्होंने हमारे सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान किया है।

कांग्रेस और गठबंधन लगातार भारत को अपमान करने का काम कर रही है क्योंकि इनके मन में भारत नहीं बल्कि इटली है इसलिए भारत के मान-सम्मान से इन्हें कोई लेना देना नहीं है। आज देश अपमानित हुआ है इन्हें देश से माफी मांगना चाहिए। बुधवार की शाम को भाजपा नेताओं ने शहर के कोतवाली चौराहे पर प्रदर्शन कर टीएमसी के सांसद ने संविधानिक पद पर बैठे उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की। उसकी निंदा करने की जगह राहुल गांधी ने वीडियो बनाया। यह कांग्रेस का गंदा चरित्र है कि वह संविधानिक पद पर बैठे लोगों का अपमान करती है। संविधान की धज्जियां उड़ाती है। इसके खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में प्रजातंत्र की रक्षा के लिए और संविधानिक पद पर बैठे लोगों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए पुतला दहन किया है। भाजपा प्रजातंत्र की हत्या नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आज प्रजातंत्र की रक्षा के लिए लिए भाजपा आज सडक़ पर है।

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजपा महामंत्री राजकुमार गुप्ता, सन्नी महाजन, प्रदीप बिजोरिया, ब्रजमोहन सोनी, कन्हैया लाल मालवीय, राजेश पाटीदार, आशुतोष त्यागी, आशीष पचौरी, सुनील राय, गुलशन जैन, राजेश परिहार, पुष्पलता राठौर, सोनू ठाकुर, मोहन अग्रवाल, राकेश शर्मा, रोहित यादव, जगदीश, नीरज सरपंच, धर्मेन्द्र परमार, विशाल पाटीदार आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जमना सेन बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष     |     मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित     |     भगवान श्री मीनेश जन्मोत्सव मां कंकाली धाम में धूम धाम से मनाया गया     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की जिले में हुई  शुरुआत     |     सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी अधिकारो से वंचित     |     माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811