Let’s travel together.

दो माह से लापता छात्र प्रांजल की हत्या,आपसी विवाद के बाद सहपाठियों ने की हत्या

0 1,430

दो माह तक पुलिस को गुमराह करते रहे हत्यारे छात्र

-परिजनों ने हत्यारो के घरो पर बुलडोज़र चलाने की मांग की

राजेश रजक देवरी रायसेन

एक पुत्र की गायब होने की शिकायत पर कार्यवाही न होने के कारण माता-पिता थाने के सामने धरना देकर बैठे । पुत्र के गायब होने की रिपोर्ट के बाद भी पुलिस नही ढूढ पाई । जबकि छात्र के पिता ने बताया कि स्कूल के छात्रों से हुआ था विवाद । पुलिस ने मृतक छात्र का सिर ,हड्डियां ,कपड़े वरामद किये और नाबालिक आरोपियों को हिरासत में लिया । लेकिन पुलिस यह नही बता रही कि कितने छात्र इस हत्याकाण्ड मे शामिल थे।जब हिरासत मे छात्रों ने हत्या करना स्वीकार किया तो फिर हत्या कब कहा और कैसे की।

– रायसेन जिले के नगर देवरी में 2 महीने से नाथ परिवार का चिराग लापता था जिसके लिए देवरी थाना प्रभारी से लेकर अधीक्षक तक गुहार् लगा चुके थे । लेकिन अभी तक प्रांजल नाथ का नहीं लगा सकी थी पुलिस । बही प्रांजल नाथ के माता-पिता देवरी थाने के सामने धरने पर बैठ गये है और उनका कहना कि जब तक हमारे बच्चे का पता नहीं लग जाता जब तक यह धरना चलता रहेगा उनके साथ में देवरी नगर के कई नागरिक भी बैठे हुए हैं ।

प्रांजल नाथ के चाचा चेतन नाथ ने पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाये है और कहा है कि पुलिस सही तरीके से जांच नहीं कर रही है वहीं हमने पुलिस को जो भी सवूत दिए हैं उस पर पुलिस प्रशासन कोई भी गंभीरता से जांच नहीं कर रही है पुलिस की धीमी जांच पर भी देवरी नगर के लोगों ने कई आरोप लगाये है ।

रहवासियों का कहना हे कि पुलिस प्रशासन 2 महीने से क्या कर रही है जो एक बच्चे का पता नहीं लग पा रही है अगर पुलिस प्रशासन एक हफ्ते के अंदर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाती है तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ एक उग्र आंदोलन देवरी में किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी पुलिस प्रशासन की रहेगी क्योंकि बार-बार पुलिस प्रशासन को इस विषय को गंभीरता से लेने के लिए कहा जा रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन इसको गंभीरता से नहीं ले रही है जिससे आक्रोशित होकर प्रांजल नाथ के माता-पिता धरनें पर बैठ गये थे । पुलिस ने सुराग लगाते हुए उन्ही नाबालिक बच्चों से गहनता से बात की । तव बच्चों ने अपना मुंह खोला और घटना को स्वीकार किया । बही परिजनों आरोपियों के घर बुल्डोजर चलाने की मांग कर रही हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम     |     26 साल बाद फिर हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी, 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     |     धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811