Let’s travel together.

वैश्य महासम्मेलन के बहुरंगी कैलेंडर का हुआ विमोचन

0 97

वैश्य एकता पर दिया गया जोर

– वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण रहे मौजूद

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के नए वर्ष 2024 के बहुरंगीय कैलेंडर का विमोचन हो गया है। शिवपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान इस कैलेंडर का विमोचर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भरत अग्रवाल प्रदेश महामंत्री , देवेंद्र जैन खतौरा सम्भागीय अध्यक्ष, अजीत जैन सिंघई जिलाध्यक्ष शिवपुरी, दुर्गेश गुप्ता युवा इकाई सम्भाग प्रभारी, श्रीमती ज्योति गुप्ता महिला इकाई सम्भागीय अध्यक्ष, रंजीत गुप्ता सम्भागीय मीडिया प्रभारी, रेखा अग्रवाल महिला इकाई जिलाध्यक्ष, राजेन्द्र गुप्ता कार्यकारी जिलाध्यक्ष, कमलेश बंसल जिला महामंत्री, हिमान्शु अग्रवाल जिला महामंत्री, रमन अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,बबीता अग्रवाल महिला ईकाई वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तरुणा गुप्ता महिला इकाई मीडिया प्रभारी, संतोष जैन उपाध्यक्ष, मनोज़ जैन कन्वेसर्स कोषाध्यक्ष, दीपक गुप्ता, देवेंद्र गोयल, भीकम चंद जैन, मुकेश जैन पत्रकार, प्रमोद जैन, सतीश पंचरत्न आदि वैश्य बन्धु की उपस्थिति में नूतन वर्ष 2024 के आकर्षक कलेंडर का विमोचन किया गया।
प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल एव सम्भागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतोरा ने बताया मध्यप्रदेश में इस बार 22 वैश्य विधायक चुनकर आये है। शिवपुरी विधानसभा से विजयी विधायक देवेंद्र जैन पत्ते वाले, एवं सभी वैश्य विधायकों को बधाईया एव शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस वर्ष सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में एक साथ जिला व तहसील मुख्यालयों पर कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम रखा गया है। शिवपुरी जिले में भी सम्भागीय एवं जिला पदाधिकारियो द्वारा जिला मुख्यालयों एवं जिले की पोहरी, बैराड़, करैरा, नरवर, पिछोर ,खनियाधाना , कोलारस,बदरवास तहसील मुख्यालयों पर कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम किया गया है। प्रदेश भर में एक लाख से अधिक बहुरंगी कैलेंडर वैश्य महासम्मेलन के आजीवन सदस्यों को नि:शुल्क वितरित किए जाते हंै। आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अजीत जैन सिंघई द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811