मेष राशि – परिश्रम करने के बावजूद भी आपको सफलता मिलने में रुकावट आएगी। आप ज्यादा फूर्ति से अपने काम निपटाना चाहेंगे। होशियारी से निवेश करें। ख़ुद को घरेलू कामकाज में लगाए रखेंगे। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृष राशि – सेहत का विशेष ध्यान रखें। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। साइड बिजनेस की शुरुआत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। अपनों का उम्मीद से अधिक सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि – गरीब लोगों की मदद करेंगे, आप उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपके घर के कलेश दूर होंगे अगर आपका कोई धन कहीं फंस गया हो तो वो आपको वापस मिल सकता है। छोटी-मोटी परेशानियां भी सुलझ सकती हैं। किसी विषय में हैरानी या परेशानी भी महसूस करते हैं, तो थोड़ा धैर्य रखें। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने की संभावना है। बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन से स्वयं को तेजी से आगे बढ़ाने में सफल होंगे।
कर्क राशि – कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपके जीवन की सारी कठिनाइयां दूर होने वाली है। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही कारगर सिद्ध होने वाला है। कोई नया काम हाथ में लेने से पहले सोच-विचार कर लें तो बेहतर है। घर में हो रहे तनाव से छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आप चिंतित रहेंगे। आप परिवार में प्रेम और विश्वास बनाए रखने में सफल होंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों तथा गतिविधियों से खुद को दूर रखें
सिंह राशि -लक्ष्मी जी की खास कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। खेल-कूद और मनोरंजन के कार्यक्रम में भाग लेंगे परिवार के लोग आपके साथ होंगे। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है। तनावपूर्ण मौके पर संतुलन बैठाने में भी सफल हो सकते हैं।
कन्या राशि – ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। आपकी कार्यशैली से आज अधिकारी नाराज हो सकते हैं। काफी दिनों से बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ में तेजी से सुधार के संकेत हैं। आज वित्तीय तौर पर आपको थोड़ा संभलने की जरुरत पड़ सकती है।
तुला राशि – समाज में अपने स्तर के अनुसार रहने के लिए अधिक आमदनी के स्रोतों पर ध्यान देना होगा। सालों से रुके हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे, आपके जीवन में धन से संबंधित चल रही परेशानियां दूर होंगी। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। आज संपत्ति से जुड़े किसी डील को फाइनल करने से बचें।
वृश्चिक राशि – नौकरी में जिम्मेदारी और कामकाज बढ़ सकता है। आपको स्थितियां समझ आ सकती है। आज बहुत से मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। किसी उलझन भरी स्थिति का समाधान मिल सकता है। आपत्तिकाल के लिए पैसा बचाकर रखें। आय भाव पर दृष्टि होने से नुकसान से बचेंगे। अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। दोपहर के बाद दिन मनोरंजन में बीतने की संभावनाएं रहेंगी।
धनु राशि – कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें। मेहनत और यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। धैर्य रखें। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा। आज थकान, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। प्रतिस्पर्धियों को आसानी से पराजित कर सकेंगे।
मकर राशि – दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा, विद्यार्थी/को शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होगी। किया गया प्रयास आपके लिए आनंददायक रहेगा। सामाजिक काम में आपको सफलता हाथ लगेगी। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं। सामाजिक स्तर पर किसी समारोह में शामिल होने के कारण किसी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने का मौका मिल सकता है। धार्मिक यात्रा का भी योग है।
कुंभ राशि आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। काफी जोश और उत्साहित नजर आयेंगे और सजने सवरने में आपकी रूचि ज्यादा रहेगी। आपके जीवन में आ रही कठिनाइयों का अंत हो जाएगा। आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। पेशेवर स्तर पर कुछ चीजें स्पष्ट होने में अभी वक्त लग सकता है। सेहत से परेशान चल रहे लोगों को तेजी से राहत मिलने की संभावना है।
मीन राशि – क्रोध को त्याग कर शांति का मार्ग धारण करें। यश प्राप्त होगा। आपको अपने जीवन में नए नए बदलाव देखने को मिलते रहेंगे। आपकी वाणी आपके सफल जीवन का आधार है आपकी बातें लोगो का दिल जीत लेती है। परिवार में शांति और सौहार्द बने रहने से आपको मानसिक तौर पर बहुत सुकून मिलने की उम्मीद है। मित्रों से साथ मुलाकात होगी