Let’s travel together.

बकायेदारो से बकाया राशि वसूलने नगर परिषद अमला पहुंचा रहा घर घर

0 144

-तीन दिन में बकाया राशि भुगतान करने की दी चेतावनी

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

सांची  में नगर परिषद के विभिन्न करो से बेफिक्र बकाया दारों से बकाया वसूली करने नप टीम घर घर पहुंची । बकाया दारों से तीन दिन के भीतर बकाया राशि जमा करने की दी चेतावनी अन्यथा होगी नियमानुसार कार्रवाई ।
जानकारी के अनुसार नगर में नगर परिषद के विभिन्न करों के भुगतान में बकाया दार बेखबर बनकर बैठे हुए थे हालांकि नगर परिषद प्रशासन द्वारा अनेक बार बकाया दारों से बकाया राशि भुगतान करने मौखिक एवं नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने की अपील की जा चुकी है परन्तु बकाया दार बेफिक्र बने हुए थे जिससे नगर परिषद का विकास भी प्रभावित हो रहा था अब नगर परिषद प्रशासन के तेवर सख्त हो चुके हैं अब बकाया दारों से बकाया राशि वसूलने नगर परिषद ने टीम का गठन किया है तथा बकाया राशि वसूलने टीम घर घर जाकर वसूली करने जुट गई है आज नगर परिषद बकाया टीम नगर में अपनी बकाया सूची लेकर बकाया दारों के घर पहुंच कर दस्तक दे रही है तथा बकाया राशि वसूली करने सख़्त हो गई है जो बकाया दार बकाया राशि भुगतान करने आनाकानी कर रहे हैं उन्हें बकाया टीम ने तीन दिन का अंतिम समय बकाया राशि जमा करने का समय दिया है तथा इस समयावधि में बकाया राशि जमा नहीं की जाती तो नगर परिषद प्रशासन बकाया दारों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की चेतावनी भी दे रही है जिससे नगर परिषद के बकाया दारों में हड़कंप मच गया है । इस बकाया दल में शामिल सीएमओ राजेन्द्र सिंह यादव संपत्ति अधिकारी रमेश शर्मा राजीव श्रीवास्तव शुभम श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811