Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शुक्रवार 08 दिसंबर 2023

0 33

मेष राशि – आज कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। अदालती मामलों में किस्मत साथ देगी। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। व्यापार क्षेत्र में लोगों के लिए यह एक अच्छा दिन है क्योंकि साझेदारी काफी उपयोगी साबित होगी। कार्यलस्थल पर एकाग्रता का अभाव बना रहेगा, जिसकी वजह से आपकी छवि खराब हो सकती है।

वृष राशि- कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं। करियर के मामले में आपके लिए समय महत्वपूर्ण साबित होगा। बिजनेस अच्छा रहेगा। वस्तुओं को संभाल कर रखें। आपको फालतू खर्चे थोड़ा बहुत परेशान कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ अधिक समय बीतेगा। जिस काम को आप लम्बे समय से करते आए हैं अब आपके हाथ से फिसलता हुआ लग रहा है।

मिथुन राशि –  नौकरी पेशा लोगों के कार्य की अधिकारी वर्ग सराहना करेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो आज आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। मित्रों एवं परिजनों के साथ मनमुटाव होने की और आरोग्य बिगडने की संभावना है। आज का दिन मध्यम फलदायी है। आप अपने काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे।

कर्क राशि – शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आज कानूनी मामलों में आपका पक्ष अधिक सबल होगा। आज आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। स्थिति लगातार मजबूत होगी। आपको अपने जीवन में नई सफलताएं हासिल करने के लिए परिवार के किसी मुख्य सदस्य की सहयता लेनी पड़ सकती है। आज लेन-देन में विवाद गहरा सकते हैं। कार्य की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है।

सिंह राशि – जीवन में तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करने में कामयाब होंगे। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के जरिए समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। आज आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की कुंजी साबित होगी। घरेलू खर्च को लेकर चिंतित रहने वाले लोगों को आज बचत की संभावना दिख सकती है।

कन्या राशि – प्रतियोगिता में उम्मीद से ज्यादा सफलता प्राप्त करने से बहुत खुश होंगे। आज का दिन सबसे ज्यादा उचित भी माना जा रहा है क्यूंकि आज आपकी सभी मनोकामनाएं की पूर्ती होगी और जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आएँगी। आप शांत होने के लिए अपने आप को कल्पना कर सकते हैं। यह किसी भी प्रकार की व्यापार वार्ता के लिए एक बढ़िया दिन है। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है। समय-समय पर अपने किए कार्यों का अवलोकन करें।

तुला राशि – बातचीत और भाषण में आप लोगों पर अपना प्रभाव जमा सकते हैं। लोगों के प्रति अपने मन में बढ़ते हुए उतार-चढ़ाव को बेकाबू न होने दें। आप किसी भी प्रकार के विवादों का निपटारा बहुत ही ज्यादा अच्छे तरीके से करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में हो रहे नुकसान चिंता बढ़ा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन और परिवार का वातावरण आप के ऊपर नकारात्मक असर डाल सकता है। घरेलू उत्‍तरदायित्‍व आप बखूबी निभाएंगे।

वृश्चिक राशि – बड़ा कदम उठाने से पहले आपको उससे जुड़े जोखिम के उपर भी विचार करना चाहिए। यात्रा पर जाने से आपको खुशी होगी और पैसा फायदेमंद होगा। आपके सारे बिगड़े और रुके काम अचानक बन जायेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को धन की प्राप्ति होगी और इसके साथ ही इनका पारिवारिक जीवन भी खुशियों से भरने वाला है। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। स्वास्थ्य की ओर से परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

धनु राशि – धन के लेनदेन के मामले में पूर्ण रूप से पारदर्शी होना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। अपना फोकस बनाये रखना होगा ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फायदेमंद साबित होगी। आज वाहन प्राप्ति के सुखद योग हैं। वाणी और व्यवहार को संतुलित बनाए रखें।

मकर राशि – निवेश अच्छी जगह करने से अधिक लाभ होने की सम्भावना बन रही हैं। अपने मन में जुनून की भावना बनाये रखें और आप देखेंगे की हालात आपसे बहुत कुछ करवा भी लेंगे। आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। जीवन में शुभ परिवर्तन होंगे। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। सरकार तथा ऊपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। संतानों की चिंता रहेगी। व्यापार में किए निवेश से लाभ होगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कुंभ राशि – बड़ी परेशानी खत्म हो सकती है। जीवनसाथी को तरक्की मिल सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। बार-बार उभरती हुई रुकावटों को समझने में कोई गलती भी न करें। समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। घर या गाड़ी में निवेश या किसी लोन के लिए आवेदन करने के लिए दिन अनुकूल है। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। पैसे से संबंधित किसी मामले में देरी से बड़ी समस्या खड़ी होने की संभावना है।

मीन राशि – प्रगति करने में कामयाबी हासिल करेंगे और आगे बढ़ेंगे। अगर आप ठान लें तो मुश्किलों का सामना आसानी से किया जा सकता है। जीवनसाथी का भी प्रत्येक काम में सहयोग और प्यार मिलेगा। आज आपको कुछ मोर्चों पर नकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं इसलिए धीरज रखें। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शारीरिक तथा मानसिक रुप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। पति पत्‍नी के बीच सामंजस्‍य बना रहेगा। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति का लाभ हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

TODAY :: राशिफल शनिवार 27 जुलाई 2024     |     जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए कार्यशाला आयोजि     |     सांची के शमशान को नही मिल सकी सडक,दलदल से होकर गुजरती हे शवयात्राएं     |     पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा के निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर: अपूरणीय क्षति, अनमोल योगदान की सदैव रहेगी स्मृति     |     महामाया चौक सहित, कई कलोनियों में जलभराव, बीमाऱी हुई लाइलाज,विधायक जी के निवास के आसपास भी जलभराव     |     नाले में अधिक पानी आने से ऑटो बह गया चालक ने कूद कर बचाई जान,विद्यार्थियों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था ऑटो     |     बाग प्रिंट कला: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर,श्रीमती सिंधिया ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को सराहा     |     पौधे लगाने के बाद बची पॉलीथिन थेली को एकत्र कराकर बेचने से प्राप्त राशि से पौधों की रक्षा के लिए खरीदेंगे ट्री गार्ड     |     उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा राजनैतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति     |     कांजी हाउस में 3 दिन भूख से तड़प करीब सौ गौवंश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811