Let’s travel together.

डाक कर्मियों ने सबसे ज्यादा बांटे एपिक कार्ड, कलेक्टर ने किया सम्मान

0 220

– डाक कर्मियों का किया गया सम्मान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

स्थानीय मानस भवन में भारतीय डाक विभाग के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के द्वारा डाककर्मियों का सम्मान किया गया। जिनके द्वारा शिवपुरी जिले में सर्वाधिक एपिक कार्ड का वितरण किया गया। विगत तीन माह में शिवपुरी जिले में डाक विभाग के द्वारा 7.2 लाख एपिक वोटर कार्ड का वितरण किया गया है जो की पूरे मध्य प्रदेश में सर्वाधिक हैं । कार्यकम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने सभी डाक कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि बदलते हुए युग में डाक सेवाएं फिर से प्रासंगिक हो गई हैं एवं आज भारतीय डाक विभाग विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है ।
उन्होंने कहा की डाक विभाग के द्वारा समय से इतनी बड़ी संख्या में एपिक कार्ड वितरण करने से शिवपुरी जिले में निर्वाचन का कार्य सफलता से संपन्न हो सका एवं जिले का मतदान प्रतिशत भी बढ़ा है । कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे गुना डाक संभाग के अधीक्षक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में डाक विभाग में 75 प्रतिशत से अधिक युवा कार्य कर रहे हैं जिससे डाक विभाग की कार्य प्रणाली में आमूल –चूल परिवर्तन आया है एवं सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन बहुत ही प्रभावी तरीके से होने लगा है उन्होंने बताया कि सभी डाककर्मियों को सरकार के द्वारा 5G फोन प्रदान किए गए हैं जिसके द्वारा सेवाओं में अत्यंत तेजी आई है एवं सभी डाककर्मी डाककर्मयोगी के रूप में परिवर्तित हो रहे हैं । कार्यक्रम के दौरान ही डाक विभाग की सुविधाओं में वृद्धि करते हुए सभी डाक कर्मचारियों को कॉमन सर्विस सेंटर के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया । अब सभी डाकघर कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में भी काम कर सकेंगे एवं गांव में सीएससी सेवाएं भी ग्रामीणों को प्राप्त हो सकेंगी । कार्यकम में सहायक अधीक्षक शिवपुरी उप संभाग मनोज प्रताप सिंह, उप संभागीय निरीक्षक राजकुमार सिंह तोमर, पोस्ट मास्टर मलखान सिंह आईपीपीबी मैनेजर रविंद्र कौरव सहित 200 से अधिक डाककर्मी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811