(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)
भोपाल। रविंद्र भवन में सप्तक फाइन आर्ट्स सोसायटी द्वारा मिजराब 23 म्यूजिक नाइट का आयोजन किया गया इस मौके पर समिति के गायकों ने वेस्टर्न म्यूजिक में हिंदी फिल्मों के गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया ।

विशेष आकर्षण का केंद्र रही फिजियोथैरेपिस्ट उर्वशी कंडारे ने “पर्दा पर्दा अपनों से कैसा पर्दा “तथा “तुम मिले दिल खिले” गीत गाकर म्यूजिक नाइट में समा बांध दिया अन्य गायकों में सैयद सुजात, जुबेर आलम मजहर खान ,दानिश अहमद इश्तियाक अंसारी , तलत हसन और सोनाली पाल ने भी कई सदाबहार गीत प्रस्तुत किया इस अवसर पर शहर की कुछ हस्तियों को अपने क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया