Let’s travel together.

इतिहास विरासत और प्रकृति का संगम : नरवर पुस्तक का विमोचन हुआ, सांसद ने दिए 50 लाख

0 355

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

नरवर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में धीरज गुप्ता द्वारा लिखित इतिहास, विरासत और प्रकृति का संगम पुस्तक का विमोचन सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के मुख्य आतिथ्य में एवं जसवंत जाटव कैबिनेट मंत्री, प्रहलाद भारतीय राज्य मंत्री, रमेश खटीक राज्यमंत्री आदि के विशिष्ट आतिथ्य एवं पदमा माहेश्वरी अध्यक्ष नगर परिषद नरवर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
पुस्तक के लेखक धीरज गुप्ता द्धारा पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए नरवर के वैभवशाली इतिहास यहां के धार्मिक महत्व एवं पर्यटन से जुड़ी हुई संभावना पर विस्तृत चर्चा की।नरवर के लिए लोड़ी माता से किले की पसर देवी मां के लिए रोपवे का निर्माण, नरवर किले पर लाइट एंड साउंड सिस्टम, नरवर किले को घुमाने के लिए गाइड व्यवस्था, ओरछा की तर्ज पर एमपी टूरिज्म का होटल, नरवर के तीनों डेमो पर कैफिटेरिया एवं वाटर स्पोर्ट्स की व्यवस्था नरवर में राजा नल दमयंती की विशाल प्रतिमा इत्यादि प्रमुख बातों पर चर्चा की गई। आज इनसे होने वाले आम लोगों के जीवन में बदलाव एवं रोजगार निर्माण इत्यादि पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा नरवर के पर्यटन के विकास हेतु खुश होकर 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही यह भरोसा दिलाया कि जहां—जहां मेरी आवश्यकता होगी नरवर के विकास के लिए में आगे रहूंगा एवं पर्यटन पर मिलकर साथ कार्य करेंगे। उन्होंने पुस्तक के लेखक को ग्वालियर आ कर ब्लूप्रिंट देने की बात कही।
साथ ही तीनों विशिष्ट अतिथियों द्वारा नरवर के लिए पर्यटन में आने वाली समस्याओं को दूर करने की बात कही गई और विकास में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया एवं नरवर को पर्यटन क्षेत्र बनाने में अपनी अपनी भूमिका निभाने का भी भरोसा दिलाया।
नरवर की अध्यक्ष पदमा माहेश्वरी द्वारा नरवर को स्वच्छ रखने की अपील की गई एवं पर्यटन पर टीम की तरह काम करने की बात कही। सभी अतिथियों का आभार नगर के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता द्धारा किया गया नरवर को हर तरह से आगे बढ़ाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811