Let’s travel together.

दो साल बाद देश में फिर 150 उड़ानें प्रारंभ, इनमें 15 इंटरनेशनल-केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया वर्चुअल शुभारंभ

0 617

– अब सौ फ़ीसदी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट रविवार से शुरू हो गई हैं

ग्वालियर । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को दिन को बेहद महत्वपूर्ण दिन बताया है ।उन्होंने कहा कि समर शेड्यूल में रविवार से 150 फ्लाइट डोमेस्टिक और इंटरनेशनल स्तर पर शुरू की गई है । इनमें 135 फ्लाइट डोमेस्टिक है जबकि 15 फ्लाइट इंटरनेशनल हैं।

दो साल से कोरोना संक्रमण के कारण हवाई यात्रियों पर तमाम बंदिशों के चलते उनके आने जाने पर एक तरह से प्रतिबंध सा लग गया था। जिसे रविवार से पूरी तरह से हटा दिया गया है। स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर दिल्ली ग्वालियर लखनऊ वाया वाराणसी और गोरखपुर के बीच नई फ्लाइट शुरू की है।

इस फ्लाइट के लोकार्पण के दौरान वे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ वर्चुअल रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पहले कोरोना संक्रमण काल में एयर बबल्स के आधार पर फ्लाइट की उड़ान को निर्धारित किया गया था ।लेकिन अब सौ फ़ीसदी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट रविवार से शुरू हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि एयर कनेक्टिविटी का क्षेत्र ज्यादा से ज्यादा हो ,जिससे लोगों को किफायती दामों पर यात्रा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नागर विमानन के क्षेत्र में अपार संभावना है ।प्रधानमंत्री की संकल्पना को नई उमंग और ऊर्जा के साथ जहां हमारे राष्ट्रीय विमानतलों को अधोसंरचना के माध्यम से सुद्रढ़ किया जा रहा है।

वहीं लोगों को देश के हर हिस्से की कनेक्टिविटी के लिए हवाई यात्रा की सुविधा भी सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के करीब 91 लाख यात्रियों को पौने दो लाख फ्लाइट के जरिए उड़ान की सुविधा दी गई है। जिसमें दिनोंदिन बढ़ोतरी किए जाने की कोशिशें चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811