Let’s travel together.

बसपा प्रत्याशी के प्रचार में आईं डांसर सपना चौधरी, भाषण देने के अलावा लगाए ठुमके

0 137

 

– जनता हुई बेकाबू, पुलिसकर्मी भी वीडियो बनाते नजर आए

– अंतिम दिन प्रचार में आई डांसर सपना चौधरी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ऐबरन सिंह गुर्जर के प्रचार के लिए मशहूर डांसर सपना चौधरी भी आई। मशहूर डांसर सपना चौधरी ने शिवपुरी में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में एक आमसभा की। इसके अलावा मंच पर ठुमके भी लगाए। इन ठुमको के बीच डांसर सपना चौधरी को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। जनता को संभालने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। मंच पर जब सपना चौधरी डांस कर रही थी तो दौरान ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मी भी सपना चौधरी का डांस करते का वीडियो बनाते हुए नजर आए।

पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा-

शिवपुरी के प्राइवेट बस स्टैंड पर बसपा उम्मीदवार ऐबरन सिंह गुर्जर के समर्थन में यह सभा आयोजित की गई थी जिसमें मशहूर डांसर सपना चौधरी को बुलाया गया था। सपना चौधरी के आने के बाद यहां पर उन्हें और उनका डांस देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को यहां मोर्चा संभालना पड़ा।

चारों तरफ से पुलिस ने घेर रखा था-

शिवपुरी में सपना चौधरी को देखने के लिए प्राइवेट बस स्टैंड पर जहां सभा स्थल था वहां पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी खाकी वर्दी में मंच के आसपास खड़े हो गए जिससे कोई अव्यवस्था ना हो। मंच पर पुलिसकर्मी सुरक्षा करते हुए देखे गए। वहीं मंच के सामने कुछ पुलिसकर्मी तो अपने मोबाइल से डांसर सपना चौधरी के वीडियो बनाते हुए नजर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |     विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा सांची महोत्सव का आयोजन     |     रतनपुर में शिविर लगाकर किसानों को ई-टोकन बुकिंग में आ रही समस्या का किया गया निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811