कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता ठाकुर जसवंत सिंह रघुवंशी राजवाड़ा के सुपुत्र योगेंद्र सिंह रघुवंशी भाजपा में हुए शामिल
कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले ग्राम रजवाड़ा में भाजपा ने लगाई सेंध
बरेली रायसेन। मध्य प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री उदयपुरा विधानसभा में मजबूत पकड़ रखने वाले ठाकुर जसवंत सिंह रघुवंशी राजवाड़ा के सुपुत्र योगेंद्र सिंह रघुवंशी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की नीति रीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुए ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योगेंद्र सिंह रघुवंशी को पार्टी का गमछा पहन कर भाजपा परिवार में स्वागत किया श्री रघुवंशी को भारतीय जनता पार्टी परिवार में जोड़ने के लिए ठाकुर रामपाल सिंह पूर्व मंत्री की अहम भूमिका रही | योगेंद्र रघुवंशी के भाजपा पार्टी में आने से कांग्रेस पार्टी में खलबली मच गई क्योंकि ग्राम रजवाड़ा कांग्रेस का गढ़ माना जाता है कांग्रेस के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने सेंध लगाई है | वहीं भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर उदयपुरा भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल ने श्री योगेंद्र का स्वागत किया |