Let’s travel together.

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के पक्ष में नगर के 18 वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क

0 146

 

 सी एल गौर रायसेन

आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते सांची विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड क्रमांक 18 तक घर-घर लोगों के जाकर उनसे जनसंपर्क किया एवं भाजपा सरकार की कार्य योजना और नीतियों से अवगत कराया एवं अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में करने के लिए आग्रह भी किया भाजपा के जनसंपर्क अभियान के दौरान शहर में प्रत्येक वार्ड में भाजपा को अच्छा समर्थन मिल रहा है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी पूरी मेहनत के साथ नगर में लोगों के घर-घर पहुंचकर लोगों से मिले और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया इस दौरान शहर में अच्छा जैन समर्थन भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर चौधरी के पक्ष में मिल रहा है वैसे भी भारतीय जनता पार्टी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रचार प्रसार की दृष्टि से आगे चल रही है शुरू से ही भाजपा का प्रचार जोड़ों के साथ शुरू हुआ जो अभी तक चल रहा है जहां भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर चौधरी गांव-गांव पहुंचकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रहे हैं वहीं शहरी क्षेत्र में भी भाजपा की टीम के कार्यकर्ता पूरी दमखम के साथ प्रचार प्रसार में डटे हुए हैं। मतदाताओं के घर-घर संपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह कुशवाहा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमुना सेन राजकुमार यादव, नगर अध्यक्ष जीतू आदित्य शर्मा, बृजेश चतुर्वेदी, बबलू ठाकुर, शिवराज सिंह कुशवाह, बंटी माहेश्वरी, अनिल चौरसिया, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, बृज बिहारी मिश्रा, अंशुल शर्मा, दीपक पंड्या, देवेंद्र यादव, भुनेश्वर कुशवाहा शाहिद भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नगर में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं अभी तक शहर के पूरे वार्ड में भाजपा की प्रचार प्रसार टीम लोगों के घर-घर तक पहुंच चुकी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811