Let’s travel together.

हेरिटेज वॉक में कलेक्टर और लोगों ने निहारे शिवपुरी के पर्यटन स्थल, जाना ऐतिहासिक महत्व

0 571

-शिवपुरी में पर्यटन को बढ़ावा देने पहल

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में पर्यटन को बढ़ावा देन के लिए जिला पर्यटन संवर्धन बोर्ड के तत्वाधान में रविवार को एक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इस हेरिटेज वॉक में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, एसडीएम गणेश जयसवाल सहित गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्रों ने इसमें भाग लिया। इस हेरिटेज वॉक के अंतर्गत शिवपुरी के प्रमुख पर्यटन स्थल भदैया कुंड, सिंधिया घराने की छत्रियां, बाणगंगा स्थल आदि पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया गया और यहां के पर्यटन स्थलों के बारे में ऐतिहासिक जानकारियों हेरिटेज वॉक में शामिल लोगों को दी गई।


कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने इस हेरिटेज वॉक को पर्यटन स्वागत केंद्र से रवाना किया। इसमें छात्रों का उत्साह देखते ही बना। कलेक्टर के साथ वन विभाग और पर्यटन बोर्ड से जुड़े अधिकारी शिवपुरी के पर्यटन केंद्रों की जानकारी इस इस वॉक के दौरान साझा करते हुए नजर आए।
इस हेरिटेज वॉक में शामिल छात्र नैना शर्मा ने बताया कि हमने यहां के प्रमुख पर्यटन केंद्रों का भ्रमण किया। इन पर्यटन स्थलों को देखने के बाद हम भी देश व प्रदेश के लोगों से अपील करेंगे कि वह शिवपुरी के पर्यटन स्थलों को देखने के लिए जरूर आएं।


शिवपुरी की समाजसेविका वंदना शिवहरे ने कहा कि यहां पर कई पर्यटक स्थल हैं जिनकी जानकारी आम लोगों को नहीं हैं लेकिन यहां पर हेरिटेज वॉक में आने के बाद कई जानकारियां मिलीं। यहां पर हरियाली बहुत हैं और कई केंद्रों का ऐतिहासिक महत्व है।
शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि इस हेरिटेज वॉक के माध्यम से लोगों को पर्यटन से जोड़ना है। जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया गया। शिवपुरी में कई ऐतिहासिक स्थल हैं जिनके और प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। इसी पहल पर जिला प्रशासन ने आम लोगों के साथ इस हेरिटेज वॉक का आयोजन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811