मप्र की बेटी सीए मयूरी चोरड़िया ने किया जय भारत और जय मध्यप्रदेश का उदघोष
(ब्रिटेन)लंदन के इंडिया हाउस में, हाई कमिशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। उसमें हाई कमिश्नर विक्रम जी दोराई स्वामी, डिप्टी कमिश्नर सुजीत जी घोष, दीपक जी चौधरी संजय जी कुमार, कपिल जी देव, महेश जी चावला सहित कई पदाधिकारी तथा अन्य मंत्रीगण शामिल थे।
इस कार्यक्रम में करीब दस राज्यों के इंडियन डायसपोरा ने अपने-अपने राज्यों की संस्कृति, खान-पान तथा विरासत को अनेक गतिविधियो के माध्यम से प्रस्तुत किया। मालवा की बेटी सीए मयूरी चौरड़ीया ने अपनी स्पीच में, मध्य प्रदेश का महत्व बताते हुए, प्रदेश के सारी विशेषताओं को, संस्कृति को तथा सभी स्थानों को पंक्तिबद्ध करके अविस्मरणीय शानदार प्रस्तुति दी। जिसे वहां पर उपस्थित सभी लोगो के द्वारा बहुत ही सराहा गया और जोरदार तालिया से मालवा की बेटी का सम्मान किया गया।

उन्होंने कहा कि-मैं देश का दिल हूं, मध्य मे हूं, मैं मध्यप्रदेश हूं।
हृदय में हूं मैं अपने भारत के, यही तो सम्मान हैं मेरा।
और मैं रहता हूं सबके हृदय में यही तो अभिमान है मेरा।
चौरडिया जी ने मध्यप्रदेश टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया तथा यूनेस्को में खजुराहो की, सांची के स्तूप की मान्यता भी बताई। मालवा की बेटी विदेशी भूमि पर् जिस तरह से लगातार देश का और मध्यप्रदेश का मान सम्मान और गौरव बढ़ा रही है वह प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित करने वाला है। हमें अपनी मालवा की इस अमूल्य धरोहर पर बहुत ही गर्व हैं।