Let’s travel together.

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीसी गौतम ने सांची सहित आसपास क्षेत्र में किया जनसंपर्क

0 155

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे विधानसभा चुनाव ने गति पकड़नी शुरू कर दी है आज कांग्रेस प्रत्याशी डॉ जीसी गौतम ने आसपास ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगर में घर घर जाकर जनसंपर्क करते हुए अपने लिए वोट मांगे । इस अवसर पर क्षेत्र में अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ।

जानकारी के अनुसार जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे चुनाव गतिविधियों ने भी जोर पकड़ना शुरू कर दिया है । इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने भी डा जीसी गौतम को अपना उम्मीदवार घोषित किया है अब चुनाव मैदान में उतरने का रास्ता भी साफ हो चुका है तथा जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे चुनाव सरगर्मियां भी तेज हो चली है तथा रैली जनसंपर्क ने भी गति पकड़ ली है इस कड़ी में आज कांग्रेस प्रत्याशी जीसी गौतम ने आसपास गांव बांसखेडा संरचंपा चिरोली बिलोरी पिपरिया काछी कानाखेडा सहित सांची के सभी वार्डों में सघन जनसंपर्क किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता शामिल रहे । इस जनसंपर्क के दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया इतना ही नहीं एक काछी कानाखेडा में रहने वाले हरिनारायण कुशवाहा भाजपा कार्यकर्ता जो वर्षों से पार्टी में रह रहे थे विगत दिनों पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था तथा उन्होंने कहा कि वह पार्टी की रीति नीति से असंतुष्ट होकर पार्टी छोड़ दी तथा कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर ली इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद अपने पांवों के जूते भी त्याग दिए जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमने प्रण किया कि जबतक कांग्रेस नेता कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन जाते तब तक हम जूता चप्पल नहीं पहनेंगे । तथा रात-दिन कांग्रेस प्रत्याशी को विजई बनाने में रात-दिन नंगे पांव रहकर जनसंपर्क में जुटे हुए हैं । जनसंपर्क के दौरान वार्ड नं 7 में रहने वाले रिटायर्ड इंजीनियर चुन्नी लाल ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया ऐसे अनेक कार्यकर्ता भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं तथा कांग्रेस प्रत्याशी श्री गौतम को विजय श्री दिलाने में जुटे हुए हैं इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी श्री गौतम ने बताया कि हम जीतने के बाद बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा माता बहनों को हर महीने पंद्रह सौ रुपए उनके खाते में डालने का वचन दिया है तथा गैस सिलेंडर पांच सौ रुपए में दिया जायेगा तथा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जायेगी बिजली बिल हाफ एवं किसानों के कर्ज़ माफी एवं किसानों की फसलों के उचित दाम तथा किसानों के बिजली बिल माफ किए जायेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लाक नगर पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811