Let’s travel together.

हाथ से हाथ जोडो अभियान- युवाओं को कांग्रेसी विचारधारा से जोड रहे शशांक सक्सेना

0 115

 

अनुराग शर्मा सीहोर

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोडो अभियान जिलेभर में जारी है। जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता शशांक सक्सेना अभियान को सार्थक बनाने ग्रामीण क्षेत्रों में काफी सक्रिय हैं। वह सीहोर विधानसभा के गांवों में

घर-घर जाकर लोगों से मिलकर कांग्रेस की विचारधारा और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोडो यात्रा का मूल संदेश जनमानस तक पहुंचा रहे हैं। खास तौर से युवाओं को वह अभियान के माध्यम से जोडकर कांग्रेस की विचारधारा के बारे में जानकारी दे रहे हैं।


गुरूवार को शशांक सक्सेना के नेतृत्व में अभियान को लेकर ग्राम छतरपुरा और चरनाल में युवाओं की ग्रामीणजनों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में करीब 12 पोलिंग बूथ के युवा कार्यकर्ता शामिल रहे। जिन्हें संबोधित करते हुए श्री सक्सेना ने कहा कि सत्तारूढ भाजपा लोगों को बांटने की बात करती है, लडाने की बात करती है जबकि कांग्रेस प्रेम, सदभाव, भाईचारे और अपनेपन की बात करती है। कांग्रेस ने इस देश में लोगों को जोडकर रखा लेकिन आज वैमनस्यता की राजनीति की जा रही है। जब हम रोजगार और विकास की बात करते हैं तो भाजपा के लोग आपसी टकराव और धार्मिक उन्माद की बात करते हैं। वोट पाने के लिए कांग्रेस ने कभी छिछली राजनीति नहीं की। कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते आज हरेक व्यक्ति परेशान है। राहुल गांधी की भारत जोडों को आमजन का भरपूर समर्थन मिला है। क्योकि वह हमेशा प्रेम और सदभाव की बात करते हैं। कहा कि सीहोर विधानसभा क्षेत्र में पार्वती नदी पर बंधान बनाया जा रहा है जिसमें किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई हैं लेकिन कई किसान आज भी मुआवजे से वंचित हैं वहीं सिंचित जमीनों होने पर भी असिंचित दर्शाकर अनेकों किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया है। शशांक सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस किसानों के अधिकारों की लडाई हमेशा लडती रही है। इस मुददे को लेकर आगामी समय में ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान युवाओं ने शशांक सक्सेना के साथ मिलकर कांग्रेस की विचारधारा से जुडने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में सीहोर ग्राम छतरपुरा, मानपुरा, रावतखेडा, मोतीपुरा, आछापुरा, चरनाल, काकूखेडी,सांकला, मरहेठी,अरनिया सुल्तानपुरा, पीलूखेडी सहित दर्जनों गांवों के लोग शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811