Let’s travel together.

सोजना गांव के पास सड़क पर पड़ी मरी हुई गाय को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा गेहूं से भरा ट्रक

0 476

-ड्राइवर क्लीनर को आईं चोंटे
-सलामतपुर थाने के गाँव सोजना की घटना

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
शनिवार को सलामतपुर थाना अंतर्गत सोजना गांव के सामने मरी हुई गाय को बचाने के चक्कर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ललितपुर से गेहूं भरकर गुजरात जा रहे ट्रक क्रमांक यूपी 93 बीटी 7318 शनिवार सुबह 5 बजे के लगभग भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 सोजना गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक और अपनी साइट सड़क पर पड़ी मरी हुई गाय को बचाने में अनियंत्रित

होकर अनाज से भरा ट्रक खेत में जाकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर क्लींनर को मामूली सी चोट आई हैं। वहीं एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। लेकिन ट्रक में भरे अनाज की बोरी खेत में जाकर फैल गई। जिस खेत में ट्रक पलटा खेत मालिक गजराज मीणा का कहना है कि उनके खेत की खड़ी गेहूं की काफी फसल ट्रक पलटने से और गेहूं से भरी बोरियां फसल पर गिरने से फसल बर्बाद हो गई है। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। खेत मालिक की गेंहू फसल कटने ही वाली थी। खेत मालिक गजराज मीणा ने बताया कि 2 दिन पहले एक वाहन ने इस गाय को टक्कर मार दी थी। जिससे इस गाय की मौत हो गई थी। 2 दिन से यह गाय सड़क पर मरी हुई पड़ी है। बदबू से गांव वाले परेशान हैं। इसी मरी हुई गाय को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर उनके खेत में पलट गया है। ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक को सीधा करने के लिए क्रेन मशीन को बुलाया गया है। ट्रक को खाली करके क्रेन मशीन द्वारा सीधा किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किन्नर समाज में विवाद, राधिका किन्नर को मिली जान से मारने की धमकी     |     जंगलों को आग से बचाने जागरूकता बैठक     |     आईडीबीआई बैंक में खाताधारकों की राशि गबन का मामला पीड़ितों की संख्या हुई चौदह     |     समूह की दीदीयों की लगी कृषक पाठशाला, जैविक खेती के गुण बताए गए     |     “जड़ों से कटकर विकास संभव नहीं, भारतीय ज्ञान-विज्ञान का मूल संस्कृत में निहित” – श्री दत्तात्रेय वज्राहल्ली     |     बा-मुलाहिजा :: कांग्रेस की ‘एक कॉलम’ वाली हार- संदीप भम्मरकर     |     मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811