Let’s travel together.

नागदा शहर में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ( सिहोर वाले) की कथा का आयोजन

0 618

गुड़ी पड़वा से प्रारम्भ होगा आयोजन

उज्जैन से हेमेंद्रनाथ तिवारी

गुड़ी पड़वा की पूर्व संध्या पर प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ( सिहोर वाले) का नागदा शहर में धार्मिक कार्यक्रम हेतु आगमन होगा । इस अवसर पर हिंद सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में नगर में श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें मुख्य रुप से पंडित प्रदीप मिश्रा मौजूद रहेंगे।
शोभा यात्रा नागदा थाना के पीछे दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर एमजी रोड जवाहर मार्ग अप्रोच रोड बिलग्राम होते हुए खेल परिसर मैदान में जाएगी। यात्रा का समापन एवं मुख्य कार्यक्रम ग्रेसिम खेल परिसर में होगा, जिसमें पंडित प्रदीप मिश्रा जी का प्रवचन रहेगा।


कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल के द्वारा स्थानीय प्रशासन एवम पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आयोजकों के साथ में मुख्य मार्गों का कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर निरीक्षण किया। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग, पीने के पानी की सुविधा, आवागमन आदि विषयों पर दिशानिर्देश देते हुए सभी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है । निरीक्षण के दौरान एस डी एम आशुतोष गोस्वामी,पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत डॉ तेज बहादुर सिंह गोपाल यादव, सी एम अतुल, प्रकाश जैन एवम गणमान्य जनप्रतिनिधि व कार्यक्रम के आयोजक मौजूद थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811