Let’s travel together.

नवरात्रि :: षष्ठी तिथि,मां कात्यायनी की पूजा का दिन

0 84

 

आज शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि है। इस दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस शुभ अवसर पर विधिपूर्वक मां कात्यायनी की पूजा की जा रही है। इस शुभ अवसर पर रवि योग और कौलव करण समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में मां की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि देवी ने ऋषि कात्यायन की पुत्री के रूप में जन्म लिया था, इस कारण उनके इस स्वरूप का नाम कात्यायनी पड़ा।

माता कात्यायनी का जन्म दुष्ट असुर के संहार करने के लिए हुआ था। उनका चार भुजाएं हैं, जिसमें एक भुजा में तलवार और दूसरी भुजा में कमल है। अन्य दो भुजाओं वरद मुद्रा में हैं। गले में सफेद फूलों की माला है। माता कात्यायनी को युद्ध की देवी माना जाता है
नवरात्र की षष्ठी तिथि 20 अक्टूबर को रात 11 बजकर 24 मिनट तक है। इसके पश्चात, सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। साधक दिन में सुविधा के अनुसार मां की पूजा और साधना कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811