Let’s travel together.

जिला अस्पताल सहित निजी क्लीनिकों में बढ़ी मरीजों की भीड़

0 121

-बच्चों में निमोनिया खांसी और बड़ों युवा आए वायरल फीवर की चपेट में

शिवलाल यादव
रायसेन।शहर सहित जिलेभर में पिछले कुछ दिनों से रूक-रूककर झमाझम बारिश से मौसम सर्द-गर्म हो गया है। ऐसे में युवा, बजुर्ग के साथ ही बच्चे बड़े और युवा वायरल फीवर समेत निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं।
जिला अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सितंबर और अक्टूबर माह में सर्द-गर्म मौसम के साथ ही गुलाबी ठंड के दस्तक देते ही जिला अस्पताल समेत निजी दवा क्लीनिकों पर मरीजों की भीड़ इलाज कराने उमड़ने लगी है।जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में ब्रोकोनिमोनिया, निमोनिया, सिकलीन समेत एनिमिया के 7 मरीज सामने आए हैं। अस्पताल में बच्चों के इलाज के कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।लेकिन निमोनिया के चलते बच्चों की हालत खराब हो रही है।

बताया गया है कि इस माह में बीमारी के चलते इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत भी हुई है।जिसके बाद से जिला अस्पताल में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी तरह सितंबर महीने में अब तक की स्थिति में निमोनिया के 15 और उल्टी-दस्त से पीड़ित 40 बच्चों का इलाज किया गया है। वहीं अक्टूबर माह में अब तक निमोनिया और सर्दी-खांसी-बुखार के मरीज ज्यादा भर्ती हो रहे हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ के एक जानकारी के अनुसार बच्चा वार्ड में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होकर प्रतिदिन औसतन 6 मरीज पहुंच रहे हैं।जिनका इलाज जारी है।वहीं एनसीयू के प्रभारी व शिशु रोग स्पेशलिस्ट डॉ आलोक राय द्वारा बच्चों के अभिभावकों को निमोनिया बुखार से पीड़ित बच्चों के सेहत के प्रतिएहतियात बरतने को कहा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811