Let’s travel together.

जबलपुर से भोपाल जाते समय अल्प समय उदयपुरा रूके राष्ट्रीय सह- संगठन मंत्री शिवप्रकाश,महामंत्री हितानन्द शर्मा

0 200

-कार्यकर्ताओं से की चर्चा,

-कोई इंतजार ना करते हुए प्रचार में जुट जाएं सभी कार्यकर्ता – संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा

यशवन्त सराठे बरेली रायसेन 

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा जी जबलपुर से भोपाल प्रवास पर जाते समय अल्प समय के लिए उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के उदयपुरा नगर में रूके इस बीच भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित उदयपुरा के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय संगठन एवं प्रदेश संगठन महामंत्री का उदयपुरा पधारने पर स्वागत किया | राष्ट्रीय सह- संगठन मंत्री ने उदयपुरा विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए विस्तार से चर्चा की और कहा विधानसभा चुनाव की रणभेरी बच चुकी है हम चुनाव में आ चुके हैं अब हमें कोई इंतजार ना करते हुए प्रचार में जुट जाना है कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को विजय श्री प्राप्त करने के काम में लग जाने को कहां हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए | प्रदेश संगठन महामंत्री हितेंद्र शर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी की लहर पूरे प्रदेश में चल रही है कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जनता के बीच जाए क्योंकि हम काम की दम पर जनता के बीच जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी को जनता का भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है | इस बीच उदयपुरा भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल,बरिष्ट नेता कुलदीप बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष ऋषि परमार, पूर्व नप अध्यक्ष केशव रघुवंशी,उदयपुरा विधानसभा संयोजक प्रहलाद सिंह लोधी, जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी,प्रशांत,विवेक,माधव लोया सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |     लगातार एक महीने की मशक्कत के बाद वनविभाग की पकड़ में आया तेंदुआ,सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811