Let’s travel together.

भोजपुर मे विधायक सुरेंद्र पटवा के विरोध मे ABVP, विधायक को करना था प्रतिमा अनावरण कर दिया अभाविप ने

0 724

ओबेदुल्लागंज रायसेन। भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा का चुनाव से पहले ही विरोध शुरु हो गया था।पहले विरोध जुवानी था लेकिन अब सड़को पर आ गया हे। विधायक का विरोध विपक्ष नही उन्ही की पार्टी की युवा विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग कर रहे हे।मामला ओबेदुल्लगज के वीर सावरकर शासकीय महाविद्धयालय का हे। जहाँ वीर सावरकरजी की प्रतिमा का अनावरण विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा को करना था लेकिन उनसे पहले ही ABVP के कार्यकर्ताओ ने प्रतिमा का अनावरण कर दिया। अनावरण पट्टीका जिस पर पटवाजी का नाम अंकित था उसे भी तोड़ दिया।हालाकि विधायक जी ने भी प्रतिमा को माला पहनाकर रस्म आदाएगी कर दी।लेकिन राजनैतिक गलियारो मे इसे पार्टी के भीतर ही पार्टी विधायक का विरोध के रूप मे देखा जा रहा हे।

दरअसल मामला यह हे कि शनिवार को स्थानीय शासकीय महाविद्यालय में वीर सावरकर की मूर्ति को लेकर फिर एक बार विधायक सुरेंद्र पटवा का विरोध देखने को मिला है। इस बार विरोध भाजपा की ही इकाई कही जाने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने किया।

शासकीय महाविद्यालय में जन भागीदारी से स्वतंत्रता सैनानी वीर सावरकर की प्रतिमा स्थापित की गई। जिसका अनावरण विधायक सुरेन्द्र पटवा को करना था। कार्यक्रम शुरू होने के एक घंटे पहले ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राओं ने मूर्ति के मंच के नीचे द्वार पर फीता लगाया और छात्राओं ने कैंची से फीता काटा। इस बात की खबर जब विधायक सुरेन्द्र पटवा को लगी तो वे नाराज हो गए और कालेज ना जाकर, रेस्ट हाउस चले गए। फिर एक घंटे बाद कॉलेज पहुंचे और मूर्ति को माला पहनाई व फोटो खिंचाई। बताया जाता है कि मूर्ति के पास अनावरण के लगने वाले पत्थर को भी तथाकथित छात्रों भी तोड़ दिया।
बताया जाता है कि मूर्ति के पास अनावरण के लगने वाले पत्थर को भी तथाकथित छात्रों ने तोड़ दिया। यह पहली बार नहीं है जब विधायक सुरेन्द्र पटवा का विरोध हुआ है। इस बार भाजपा की ही ईकाई कही जाने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध किया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811