एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला:उज्जैन में नाबालिग से गैंगरेप की घटना पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सां
-कोतवाली पुलिस द्वारा प्रदर्शन कारियों पर वाटर कैनन की बौछार कराई
शिवलाल यादव रायसेन
उज्जैन में नाबालिग लड़की के साथ हुई गैंगरेप की वारदात ने मध्यप्रदेश को NSUI ने शर्मसार करने बाली घटना बताया हे। इसके विरोध में NSUI जिलाध्यक्ष बंटी रघुवंशी रायसेन नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों ने सागर तिराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कर दहन किया।

इस दौरान एक नुक्कड़ सभा में मनोज अग्रवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बंटी रघुवंशी प्रभात कुमार चावला बोले कि मप्र में बहन बेटियों की इज्जत बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।महिला अपराध के मामले में नम्बर 1 बन चुका है।जबकि मप्र की शिवराज सरकार विधानसभा चुनाव कराने में व्यस्त है।उज्जैन के रैप कांड के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार शिवराज सरकार ने नहीं किया गया तो चरण बद्ध आंदोलन किया जायेगा।

इस अवसर पर मनोज अग्रवाल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ,टाइगर कुरैशी,प्रभात चावला,दौलत राम सेन एडवोकेट, दुर्गेश खरे, रूपेश तन्तवार ठेकेदार राजेश अहिरवार डॉ जीसी गौतम, डॉ एसके झारिया, विजय राम लोहट एडवोकेट, मलखान सिंह रावत,बबलू यादव हसीब हिंदुस्तानी, अबरार नाना आदि शामिल हुए।