यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
जे के पैलेस में उदयपुरा विधानसभा संचालन समिति की बैठक मे ,उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पदाधिकारी को दिया जीत का मंत्र ।वहीं भाजपा के जिलाध्यक राकेश शर्मा ने भी उदयपुरा विधान सभा के कार्यकर्ताओं को कमर कसकर चुनाव में तैयार रहने की बात कही।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने से पहले अन्य राज्यों से मध्य प्रदेश में मंत्री प्रवास कर रहे हैं जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि रायसेन जिले में उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को जिले का प्रवास प्रभारी बनाया गया जो जिले की सभी चारों विधानसभाओं में विधानसभा संचालन समिति की बैठक ले रहे हैं शुक्रवार को उदयपुरा विधानसभा संचालन समिति की बैठक बरेली जेके पैलेस में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला प्रभारी सुधीर अग्रवाल की उपस्थित मे सम्पन्न हुई। मंत्री प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए तैयार है मेरा बूथ सबसे मजबूत मंत्र देते हुए मंत्री ने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का जीत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज होगा रायसेन जिले के चारों विधानसभाओं में बैठक ले रहा हूं भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ऐतिहासिक लहर चल रही है जो भारतीय जनता पार्टी के विजय का संकेत है सभी संचालन समिति के सदस्य बूथ स्तर पर पहुंचकर पन्ना प्रभारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं से संपर्क करें जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने उदयपुरा विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरने को कहा चुनावी बिगुल बच चुका है कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत के साथ लग जाएं |

विधानसभा संचालन बैठक में पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, उदयपुरा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल, बरिष्ट नेता हरनाम सिंह राजपूत,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंन्द्र तिवारी, बिनोद साहू,जिला उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत,शेरसिहं चौधरी, जिला मंत्री राजेन्द्र ठाकुर,पवन रघुवंशी, संतोष राय, राजेन्द्र पटेल,जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, रेवा सिंह गौदर सहित भारकच्छ,उदयपुरा, देवरी बरेली मण्डल अध्यक्ष और संचालन समिति के सदस्य पदाधिकारी मौजूद रहे|