Let’s travel together.

हिट एंड रन, ट्यूशन पढ़ने जा रही एक्टिवा सवार छात्रा को कार चालक ने मारी टक्कर, गंभीर चोटे आई, इंग्लिश पूरा क्षेत्र की घटना

0 443

 

अनुराग शर्मा सीहोर

आज सुबह एक्टिवा से ट्यूशन पढ़ने जा रही है स्कूली छात्रा को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बताया गया है की टक्कर में छात्रा को गंभीर चोटे आई है और टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार सीहोर नगर का इंग्लिश पूरा क्षेत्र एक ऐसा एरिया है जहां अधिकतर ट्यूशन संस्थान और विद्यालय हैं। यही कारण है कि यहां सुबह और शाम को यातायात का काफी दबाव रहता है । इन सब के बीच कुछ शरारती तत्व कुछ युवा वाहनों को तेज व लापरवाही से चलते हुए नजर आते हैं लेकिन उन पर कभी भी कोई कार्रवाई नहीं होती। बताया गया है कि कक्षा 12वीं की एक छात्र एक्टिवा से ट्यूशन पढ़ने जा रही थी तभी इंग्लिश पूरे में नाले के पास अज्ञात कार चालक ने एक्टिवा में पीछे से टक्कर मार दी जिससे छात्रा को गंभीर चोटे आई है टक्कर मारने के बाद कर चालक फरार हो गया है। इधर टक्कर में घायल हुई छात्रा ने बताया कि इस कार चालक ने कोतवाली चौराहे पर भी एक्टिवा के बहुत नजदीक से कार निकाली थी जिससे ऐसा लग रहा था कि वह टक्कर मारने वाला है। छात्र ने बताया कि जिस कार ने उसे टक्कर मारी है वह काले रंग की है।

आखिर कब ध्यान देगी पुलिस

इंग्लिश पूरा क्षेत्र से लगातार ऐसी जानकारियां सामने आती रहती है जब बाइक और कार पर सवार कुछ शरारती तत्व तेज और अजीब हॉर्न बजाकर वाहनों को काफी तेज गति से चलाते हैं । पुलिस तक बार-बार शिकायत पहुंच रही है लेकिन पुलिस इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर पा रही है। जिसके कारण यहां यातायात बे लगाम हो चुका है वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्वों पर भी कार्रवाई न होने के कारण आपराधिक तत्व के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |     जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811