Let’s travel together.

महुए की 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी कानून की गिरफ्त में

0 125

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट
थाना कोलार रोड को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कजलीखेडा शासकीय स्कूल के पीछे एक आदमी शराब बेचने के लिये खड़ा है मुखबिर कि सूचना पर कजलीखेडा शासकीय स्कूल के पीछे कोलार रोड पहुंचे जहां एक व्यक्ति देशी महुये की अवैध शराब की सफेद 4 प्लास्टिक के भरे पीपे को लेकर अवैध रूप से धन कमाने के उद्देय से बेचने की फिराक में खडा़ दिखा जिसे पुलिस ने स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा, पूछताछ करने पर आरोपी जिसकी उम्र 34 साल 164/19 काला पानी कजलीखेडा कोलार रोड निवासी भोपाल का होना बताया जिसके कब्जे से चार शराब से भरी हुई 15-15 लीटर के पीपे मिले जिसे चेक करने पर हाथ भट्टी की देशी महुए की बनी शराब होना पाई गई । मिली शराब कब्जे मे रखने का कागजात पूछने पर आरोपी ने नही होना बताया। आरोपी के कब्जे से चार पीपे में करीबन 60 लीटर हाथ भट्टी की महुए की शराब जिसकी कीमत लगभग 12000 रूपये थी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अप.क्रमांक 800/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी का पूर्व मे भी अवैध शराब रखे पाये जाने का आपराधिक रिकार्ड है । आरोपी से पूछताछ जारी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811