Let’s travel together.

सड़को पर विचरण करते गौबंश बन रहे दुर्घटना का कारण,रोज ही हाइबे पर हो रही दुर्घटनाएं

0 159

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 की सड़क पर गौ-वंश के समूहों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है इसे रोकने के लिए कई जतन किए इसके बावजूद भी हर एक-दो दिन छोड़कर इस रोड पर गायों की मौत हो रही हैं
शहर हो या गांव, सभी जगह गौ-वंश की दुर्दशा हो रही है। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जिस दिन गौ-वंश सड़क दुर्घटना का शिकार न हो, जिस दिन किसी गाय की तड़प-तड़प कर मौत न होती हो। दुर्घटना में घायल गाय तड़प तड़प कर मर जाती है मगर उसको रखने वाला उसे देखने तक नहीं आता है इन सड़क दुर्घटनाओं का शिकार लोग भी हो रहे हैं। इन सड़क दुर्घटनाओ में लोग या तो घायल हो रहे हैं, या उनकी भी मौत हो रही है। हालात ये हैं, कि दुर्घटना में रोजाना गाय और इंसान की मौत हो रही है। गुरुवार रात को फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर अज्ञात वाहन ने एक गाय की बछिया को टक्कर मार दी बछिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
कई गौ-वंश ऐसे हैं, जिनके न रहने का ठिकाना है, न खाने-पीने का इंतजाम है। दीवानगंज ,अंबाडी, सेमरा, बालमपुर यदि गांवो में कई आवारा पशु हैं रखने वाले इनको आवारा छोड़ देते हैं आवारा गाय खाने की तलाश में सड़कों, गलियों में भटकती रहती है। हर सड़क पर इसी वजह से जाम लगता है। गायों को बचाने के चक्कर में रोजाना कहीं ना कहीं एक्सीडेंट हो रहे हैं। , ये तो आम दिनों की बात है,बारिश के मौसम में रोजाना 2से 4 गायों की मौत होती है गाय रखने वाले व्यक्ति जब तक गाय दूध देती है तब तक अपने पास रखते हैं इसके बाद आवारा छोड़ देते हैं जिससे यह आवारा गाय रोड पर घूमती है जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं अब तो किसानों ने अपने खेत में फसलें बो रखी हैं इन फसलों को बचाने के लिए किसान आवारा गायों को अपने खेत से भगा कर रोड पर कर देते हैं कई बार देखा जाता है कि किसान अपने खेत से जानवर को भगा देता है फिर दूसरा किसान उनको फिर भगा देता है जिससे गायों का रोज इधर से उधर आना जाना लगा रहता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811