Let’s travel together.

दो दिवसीय सिंधी नाट्य उत्सव में आएंगे चार राज्यों के आर्टिस्ट,रविंद्र भवन के मंच पर पेश होंगे नाटक

0 76

दो दिवसीय सिंधी नाट्य उत्सव में आएंगे चार राज्यों के आर्टिस्ट

रविंद्र भवन के मंच पर पेश होंगे नाटक

साहित्य अकादमी द्वारा स्व सुंदर अगनानी के योगदान पर व्याख्यान भी होगा

भोपाल ।भोपाल में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को रविंद्र भवन भोपाल में सिंधी नाटकों के मंचन होंगे। प्रख्यात साहित्यकार स्व. सुंदर अगनानी का स्मरण भी किया जाएगा। अजमेर निवासी लेखिका डॉ. कमला गोकलानी, साहित्य अकादमी की ओर से “मेरे झरोखे से” कार्यक्रम के अंतर्गत अगनानी जी के साहित्य और रंगमंच क्षेत्र में योगदान पर वक्तव्य देंगी।

सिंधी रंग समूह संस्था द्वारा दो दिवसीय आयोजन में चार राज्यों महाराष्ट्र,गुजरात,राजस्थान और मध्यप्रदेश के रंगमंच आर्टिस्ट आएंगे। मुंबई,अहमदाबाद ,जयपुरऔर भोपाल की रंगमंच संस्थाएं विभिन्न नाटकों का मंचन करेंगी।इस अवसर पर वरिष्ठ फिल्म कलाकार श्रीचंद माखीजा ( नुक्कड़ फेम) का सम्मान भी किया जाएगा। दोनों दिन शाम 5:30 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। यह जानकारी सिंधी रंग समूह के सदस्य अशोक मनवानी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811