-दशहरा मैदान अवंती परिसर में हुआ मुख्य कार्यक्रम
रायसेन. अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय समाज रायसेन द्वारा 20 मार्च को 1857 की क्रांति की प्रणेता अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी का ब्लॉक स्तरीय बलिदान दिवस कार्यक्रम दशहरा मैदान, खेल स्टेडियम अवंती बाई परिसर रायसेन में धूमधाम से मनाया गया ।
सर्वप्रथम रामलीला मैदान, लोधी धर्मशाला रायसेन में समाजबंधु एकत्रित हुए, यहां से 275 से अधिक मोटर साइकिलों के साथ रैली, सराफा बाजार से होती हुई, भारत माता चौराहा से गोपालपुर चौराहा से वापस होते हुए सागर तिराहा होते हुए, पाटन देव हनुमान मंदिर से वापस होकर मुख मार्ग से होती हुई कृषि उपज मंडी के पास से दशहरा मैदान, खेल स्टेडियम अवंतीबाई परिसर पहुंचकर आमसभा में परिवर्तित हुई। बाइक रैली का नगर वासियों द्वारा अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया, इसके पश्चात अतिथियों द्वारा अवंती बाई बनी बेटियों का कन्या पूजन भी किया ।लोधी महासभा द्वारा अतिथियों का हारमाल पुष्प गुच्छ एवं वीरांगना अवंती बाई के स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया ।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि खिलन सिंह लोधी प्रदेश उपाध्यक्ष,इंजी.आर एस लोधी प्रदेश संयोजक आलोक, अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, मंजू भैया लोधी प्रदेश उपाध्यक्ष,गोविंद सिंह लोधी प्रदेश सचिव, युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश लोधी, समाजसेवी भूरालाल विलवार एवं पूर्व मीडिया प्रभारी राजेश लोधी ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक संघ रघुवीर सिंह भदौरिया एवं आभार जिला अध्यक्ष डॉ राजेश लोधी ने व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक के प्रदेश महासचिव संधीर सिंह लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष सांची मनोज लोधी, रतन सिंह लोधी, हरकिशन लोधी,हरि सिंह लोधी, मनोहर लोधी, चरण सिंह लोधी, भैरोंसिंह लोधी, डॉक्टर कुबेर लोधी, पन्नालाल लोधी, दौलत राम लोधी, शंकर सिंह लोधी प्रेम नारायण लोधी, गजेंद्र लोधी,धीरज लोधी, नौनीत राम लोधी, महेश लोधी,पूरन सिंह लोधी, द्वारका प्रसाद लोधी, भूपेंद्र सिंह लोधी भारत सिंह लोधी संजू बिलवार रघुवीर सिंह लोधी, राजा लोधी, प्रेम सिंह लोधी,प्रशांत लोधी, जमना लोधी, लक्ष्मण सिंह लोधी, देवी सिंह लोधी,श्रीमती ममता लोधी, श्रीमती लीला लोधी, क्रांति लोधी, धप्पी लोधी, विमला लोधी अंजलि लोधी,लखन लाल वर्मा, एडवोकेट दुर्गा प्रसाद लोधी, धर्मेंद्र लोधी, पप्पू सिंह लोधी, निरपत सिंह लोधी, मनोज लोधी, रूप सिंह लोधी, विजय सिंह लोधी, जीवन सिंह लोधी, थान सिंह लोधी, मलखान सिंह लोधी,सहित सैकड़ो की संख्या में लोधी समाज एवं अन्य समाज बंधु उपस्थित हुए ।