Let’s travel together.

हनुमान को की मढ़िया के ऊपर चढ़कर उफनते नाले में लगाई छलांग,पन्द्रह घन्टे बाद सकुशल पहुचा घर

0 180

प्रत्यक्षदर्शियों ने समझ लिया था अब नहीं बचा होगा
सुरेन्द्र जैन रायपुर

सांकरा निको सिलतरा।क्या आप कभी सोच भी सकते हैं कि एक तट से ग्रामीण चिल्लाते रहें मना करते रहें और दूसरे तट से युवक उफनते नाले में छलांग लगा दे ग्रामीण परिजन खोजें फिर भी न मिले और फिर 15 घन्टे बाद अचानक घर जीवित पहुच जाए वह भी ऐंसा युवक जिसकी दिमागी हालत ठीक न हो तो क्या यह किसी चमत्कार से कम नहीं।

दरअसल सांकरा पठारीडीह मार्ग पर पड़ने वाले चिखली स्थित नाले में 15 सितंबर को बाढ़ आई हुई थी 13 सितंबर से हुई झमाझम बारिश के बाद खारुन नदी में मिलने वाला यह नाला उफान पर था पुल के ऊपर लगभग 3 फीट से ज्यादा पानी आ गया था पानी का बहाब भी तेज था नाले के पूर्व दिशा के किनारे की हनुमानजी की मढ़िया भी जलमग्न हो चुकी थी मढ़िया का ऊपरी छत वाला भाग ही दिखाई दे रहा था कोई भी इतने तेज बहाब में निकलने की हिम्मत नहीं कर रहा था चिखली कुम्हारी कन्हरा की ओर जाने वाले सभी श्रमिक ग्रामीण सांकरा से टाटीबंध फोर लेन से कन्हरा होते हुए जा रहे थे लेकिन शाम लगभग 5 बजे चिखली के गोलू गोस्वामी नाले वाले मार्ग से पैदल चलते हुए घर जाने नाला किनारे पहुच गए

नाले को उफान पर देख वह किसी तरह हनुमान जी की मढ़िया पर चढ़ गए उधर दूसरे तट पर मौजूद गोलू के गांव चिखली के ग्रामीण गोलू को कूदने से मना करने लगे पानी का बहाब तेज है गोलू मत कूद लेकिन गोलू ने छलांग लगा दी ग्रामीण देखते रहे गोलू दिखाई नहीं दिया गोलू कर रायपुर में रहने वाले बड़े भाई और मां को सूचना दी गई वह चिखली आये उफनते नाले के किनारे से भाई को इधर उधर खोजा रात हो गई वह नही मिला अंततः ग्रामीण ओर परिजन यह सोचकर घर चले गए कि अब तो गोलू पानी मे डूब गया ।
15 घन्टे बाद प्रगट हुआ
गोलू मानसिक रूप से कमजोर है लेकिन हनुमानजी का भक्त है वह नाले में कूदने के बाद लापता हो गया ग्रामीण परिजन समझे कि अब शायद जीवित भी न हो लेकिन दूसरे दिन सुबह लगभग 7 बजे वह चिखली स्थित अपने घर पहुच गया यह देख बड़े भाई और मां की आंखों में खुशी के आंसू भर आये मां ने भाई ने गले लगाकर पूंछा डांटा क्यों कूदा नाले में रातभर कहाँ था गोलू बोला पानी के तेज बहाव में बह गया एक पेड़ का सहारा मिलने से रातभर उसी पर रहा पेड़ के चारो तरफ पानी था सुबह पानी कम हुआ तब पेड़ से उतरकर घर आया
ग्रामीण ओर परिजन सभी इसे हनुमान दद्दा का चमत्कार मान रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |     मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, जशपुर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा     |     चार दिन से बार-बार बिजली कटौती, ग्रामीण परेशान     |     दीवानगंज में विशेष ग्राम सभा: नल-जल योजना से लेकर सीसी रोड और खेल मैदान तक उठे मुद्दे     |     गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |     स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     छवि निर्माण कार्य को अपने अंदाज में करने वाले, ताहिर अली- अशोक मनवानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811