Let’s travel together.

जर्जर सर्विस रोड की हालत देखकर विधायक ने जताई नाराजगी,तब शुरू हुआ मरम्मत कार्य

0 104

अनुराग शर्मा सीहोर

भोपाल-ब्यावरा हाइवे मार्ग स्थित श्यामपुर बस स्टैंड के सर्विस रोड की खस्ताहालत को देखकर विधायक सुदेश राय ने संबंधित अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करने के कुछ समय बाद सर्विस रोड की मरम्मत का काम शुरू हुआ। विधायक श्री राय ने इस दौरान बस स्टैड के असपास उपस्थित लोगों के साथ रोड का निरीक्षण किया। मार्ग के निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनी।
गुरूवार को विधायक सुदेश राय अचानक श्यामपुर बस स्टैंड उपस्थित लोगों के बीच पहुंचे। उपस्थित ग्रामीणों ने श्यामपुर स्थित पुल के दोनों सर्विस रोड की खस्ताहालत की शिकायत की। लोगों की शिकायत को विधायक सुदेश राय ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर नाराजगी व्यक्त कर शीघ्र मरम्मत करने की बात कही। कंपनी के संबंधित अधिकारियों ने विधायक श्री राय की निर्देश को गंभीरता से लेते हुए कुछ समय बाद ही सर्विस रोड की मरम्मत का कार्य शुरू कराया।
इस दौरान विधायक श्री राय ने बस स्टैंड पर उपस्थित लोगों से भ्रमण कर उनकी समस्याएं सुऩी। इस मौके पर तहसीलदार श्याम चंदेल, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण पाटीदार मातावाले, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक संजय पाटीदार, गोविंद पाटीदार, राज दांगी, राजेन्द्र हाढ़ा, जनपद सदस्य विनोद, विजय हाढ़ा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इससे पहले विधायक श्री राय बैरागढ़ खुमान स्थित गमी कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी इस दौरान सरंपच मांगीलाल मीणा, फूल सिंह मीणा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं सेमरादांगी में नेपाल सेन की माता श्री का निधन हो गया था, वहां पर विधायक श्री राय पहुंचे और श्रद्धांजली अर्पित की। विधायक श्री राय कचनारियां व सेमनरा दांगी में पहुुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बालमपुर घाटी में बाघ ने किया शिकार, वीडियो वायरल; ग्रामीणों में दहशत     |     महाशिवरात्रि पर्व पर  में निकली शिव बारात, क्षेत्र में आस्था और उत्साह मंदिरों में देखने को मिला     |      गुफा मंदिर में निकली भव्य शिव बारात, 50 गांवों की आस्था उमड़ी     |     पुलवामा के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि     |     गोरखनाथ महिला सेवा समिति ने भक्ति भाव के साथ मनाई महाशिवरात्रि     |     शिवत्व की आध्यात्मिक आभा से आलोकित “महादेव” भोजपुर महोत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग     |     मर्यादा पुरुषोत्तम के ननिहाल में स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज का आगमन सोमवार को अगवानी की व्यापक तैयारियां     |     मावलखोह में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब,मढभटुआ सिद्ध धाम में उमड़े हजारों श्रद्धालु     |     शराब दुकान के पास अत्यधिक शराब पीने से युवक की हुई मौत ,शव मिलने से फैली सनसनी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811