Let’s travel together.

बालमपुर घाटी पर ट्राला खराब होने के कारण लगा जाम

0 239

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे18 पर स्थित बालमपुर घाटी पर शुक्रवार को जाम लगने के कारण भोपाल विदिश हाईवे 18 पर राहगीर 5 घंटे तक परेशान होते रहे जाम सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक लग रहा बालमपुर घाटी पर शुक्रवार को एक स्कूल बस, एक कंटेनर, दो ट्रक,दो आईशरट्रैक खराब हो जाने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

दोनों तरफ से वाहनों का आना-जाना पूर्ण रूप से बंद हो गया जिस कारण रोड पर चलने वाले वहान मोटरसाइकिल, ट्रक, बस और कार की लंबी लाइन लग गई इसी जाम में विदिशा से भोपाल जा रही पांच एंबुलेंस भी फस गई साथ में ही कई फोर व्हीलर गाड़ी तो लगभग 10 सवारी बस कई ट्रक जाम में फंस कर रह गये।

थाना सुखी सेवनिया से एएसआई के. सी. यादव , एएसआई उमेश यादव, आरक्षक रंजीत मीणा, हंड्रेड पायलट संजीव बेदी,प्रदीप आटिया, मुकेश कटियार, यदि लोगों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 3 बजे जाम खोल पाए खराब हुए सभी वाहनों को जेसीबी से एक तरफ करवाया गया इसके बाद एक-एक कर वहान निकाले गए तब जाकर जाम खुल पाय बता दें की बालमपुर घाटी से ऊपर की ओर भदभदा तक, बालमपुर घाटी से नीचे की ओर बालमपुर तक लगभग 6 किलोमीटर जाम लग गया वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई जिस कारण रोड पर चलने वाले रहगिर 5 घंटे से परेशान होते रहे।


बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर एकमात्र बालमपुर की घाटी एक ऐसी घाटी है जहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है इसके एक ओर 10 फीट गहरी खाई होने के कारण अक्सर इस घाटी ट्रक खाई में पलटते रहते हैं घाटी के दोनों ओर हरे भरे पेड़ लगे हुए हैं एक अंधा मोड़ है इस मोड़ पर वहान चालक को चढ़ते और उतरते समय पेड़ की आड में दूसरा वाहन दिखाई नहीं देता जिस कारण दुर्घटना होती रहती हे।

कुछ दिन पहले ही चावल से भरा ट्रक खाई में पलट था उसके 3 दिन बाद ही गेहूं से भरा ट्रक पलटा था जिस कारण भी जाम की स्थिति बनी थी इससे पहले भी एक ट्राला उतरते समय टायर फूटने के कारण गहरी खाई में चला गया था जिससे ट्राले के पाइए निकलकर खाई में जा गिरे थे उस समय भी बालमपुर घाटी पर 2 घंटे तक जाम लगा रहा बालमपुर घाटी के एक तरफ एमपीआरडीसी द्वारा रेलिंग लगाई गई थी रेलिंग

6 महीने भी नहीं चली दुर्घटनाओं के कारण पूरी रेलिंग टूट चुकी है रेलिंग टूटने के कारण बारिश के समय सीमेंट की बोरियां में मिट्टी भरकर खाई की तरफ रख दी गई हैं सोचने की बात है कीक्या मिटटी भरी बोरियों से दुर्घटना रोकी जा सकती है अगर कोई वाहन तेज रफ्तार से इन बोरियों में टकराएगा तो सीधा 10 फीट गहरी खाई में जाकर पलट जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811