Let’s travel together.

एमपीसीबीआरईए,भोपाल एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

0 129

 

भोपाल। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, अपोलो सेज हॉस्पिटल भोपाल और टीपीए, एमडी इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस लि.के सहयोग से म.प्र.सेंट्रल बैंक रिटायरिज एसोसिएशन द्वारा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जोनल ऑफिस परिसर भोपाल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।


सर्वप्रथम एमपीसीबीआरईए के अध्यक्ष श्री श्याम कस्तूरे द्वारा सभी का स्वागत किया गया।
शिविर का उदघाटन दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।अपने उदघाटन भाषण में श्री तरसेम सिंह जीरा ,अंचल प्रमुख द्वारा कहा कि ऐसे आयोजन हमारे द्वारा पहले भी किए गए हैं,जिसका लाभ न सिर्फ हमारे स्टाफ सदस्यों को मिलता है बल्कि हमारे रिटायर स्टाफ व कस्टमर्स को भी मिलता है। ऐसे आयोजन आगे भी जारी रखे जाएंगे।

इस अवसर पर अंचल कार्यालय के डीजीएम द्वय श्री एस.इस.माथुर व श्री प्रमोद मिश्रा, क्षेत्रीय प्रमुख श्री बी.आर.रामकृष्ण नायक विशेष तौर पर उपस्थित थे । इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कुल 100 से भी अधिक सदस्य व बैंक के कस्टमर्स ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।
कार्यक्रम का संचालन एमपीसीबीआरईए के अध्यक्ष श्री श्याम कस्तूरे द्वारा किया गया।
आभार प्रदर्शन श्री एन. के.अय्यर,उपमहासचिव द्वारा किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811