मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लाक के ग्राम अंबाडी में लगभग 20 दिन से से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है जिससे काछी मोहल्ला के लोग परेशान हो रहे हैं ग्राम अंबाड़ी के काछी मोहल्ला का ट्रांसफार्मर 20 दिन पहले जल गया था इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग से शिकायत की है इसके बावजूद भी आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया जिसका खामियाजा अंबाड़ी के निवासी भुगत रहे हैं इस समय बारिश का दौर चल रहा है मोहल्ला के लोग कीड़े काटे मच्छरों से परेशान है इसके बावजूद भी बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया जिस कारण बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है रात के अंधेरे में सांप बिच्छू यदि का भी हमेशा ग्रामीणों को भय बना रहता है कई बार लाइनमैन से शिकायत करने के बाद भी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है जिस कारण बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है मोहल्ला के रहवासी परेशान है अंबाड़ी के उपसरपंच अमित सक्सेना और मनीष साहू ने बताया है कि काछी मोहल्ले का ट्रांसफार्मर 8 महीने पहले जल गया था बार-बार शिकायत करने के बाद ट्रांसफार्मर 7 महीने बाद रखा गया था वहा भी केवल 6 दिन चला और फिर से जल गया बिजली कर्मचारी कुछ दिन तो कहते रहे कि आप लोगों पर बकाया ज्यादा है इसलिए ट्रांसफार्मर नहीं रख रहे हैं मगर अब कुछ लोगों ने अपने बिजली के बिल जमा कर दिए इसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं रखा जा रहा हैं हम सभी मोहल्ला वासियों को परेशानी हो रही है हमारे बच्चे भी नहीं पढ़ पा रहे हैं पूरी रात हम लोग बगैर बिजली के गुजारते हैं मगर हम तो रात गुजार देते मगर हमारे छोटे-छोटे बच्चे पूरी रात बिजली ना होने से परेशान हो रहे हैं इसके बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया मोहल्ला के लोगों को कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्या का हल नहीं कि तो मोहल्ला के लोग मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत करेंगे
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861