Let’s travel together.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रारंभिक देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षण

0 116

 

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आज शिक्षा केंद्र द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं शिक्षा के दो-दिवसीय कार्यक्रम का आज दूसरे दिन भी प्रशिक्षण दिया गया।

महिला बाल विकास विभाग परियोजना सांची से प्राप्त जानकारी अनुसार दो दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रारंभिक देखभाल एवं शिक्षा का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में आज दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर श्रीमती सुनीता रजक पर्यवेक्षक श्रीमती नीता अहिरवार पर्यवेक्षक श्रीमती हेमलता शर्मा प्राथमिक शिक्षक श्रीमती हेमलता रजक प्राथमिक शिक्षक श्रीमती संध्या पाठक प्राथमिक शिक्षक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शिक्षा से जुड़ने एवं बच्चों को शिक्षा का प्रशिक्षण दिया गया । परियोजना अधिकारी श्रीमती साधना राय ने बताया कि इस प्रशिक्षण से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देखभाल एवं शिक्षा देने में मदद मिलेगी तथा जो आंगनबाड़ी केंद्र शाला परिसर में संचालित हो रहे हैं उन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है यह प्रशिक्षण लगातार तीन महीने पांच पांच दिन चलाया जाएगा यह प्रशिक्षण अगस्त माह में दिया गया है तथा इस माह यह प्रशिक्षण द्वितीय चरण में चल रहा है इसी श्रृंखला में अगले महीने भी यह कार्यक्रम पांच दिन चलाया जाएगा उक्त ईसीसीई प्रशिक्षण जो गैर आवासीय है इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को खाना पानी नाश्ता दिया जा रहा है इस कार्यक्रम में दिये जाने वाले खान पान की परियोजना अधिकारी श्रीमती राय द्वारा जांच पड़ताल की गई । श्रीमती राय ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान हर बार खाने पीने की गुणवत्ता जांची परखी जाएगी उन्होंने कहा कि खाने पीने की गुणवत्ता उच्च कोटि की रहना चाहिए तथा हम प्रशिक्षार्थियों को देने वाले भोजन की गुणवत्ता स्वयं भोजन पाकर परखेंगे भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नही की जायेगी उन्होंने कहा कि हमने भोजन तैयार करने वाले को भी गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |     सेंट थॉमस हॉयर सेकंडरी स्कूल  में सेवा संकल्प अभियान में हुए विभिन्न कार्यक्रम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811