Let’s travel together.

दीवानगंज के हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम पिछली साल से इस बार बढ़ा

0 488

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में सभी शिक्षकों और प्राचार्य की कड़ी मेहनत के कारण दीवानगंज के हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम साल दर साल बढ़ता जा रहा है पिछले साल से इस साल परीक्षा परिणाम 3% ज्यादा रहा। पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 92.63 % रहा। पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में नियमित 95 छात्र छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा दी थी जिसमें से प्रथम स्थान पर 59 दूसरे स्थान पर 28 बच्चे आए हैं तीसरे स्थान एक बच्चा आया। जबकि 5 बच्चों की पूरक आई है। दो बच्चे फेल हुए हैं
दीवानगंज विद्यालय में 21 प्राइवेट बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें से प्रथम स्थान 1 बच्चा दूसरा स्थान 14 बच्चे और तीसरे स्थान 2 बच्चे आए हैं 3 बच्चे पूरक आए हैं एक बच्चा फेल हुआ है। इनका परीक्षा परिणाम 80.95 परसेंट रहा है। दीवानगंज माध्यमिक विद्यालय में हाई स्कूल में पढ़ने वाले कुमारी अदिति लोधी 89.6 परसेंट, शिवम कुशवाहा 88.6 परसेंट, कुमारी सुहानी सिकरी 88.6 परसेंट, कुमारी सुहानी कुशवाह 87. 4%, राज साहू 85%, कुमारी नीतू कुशवाहा 83.8 परसेंट कुमारी संजना 83.8 परसेंट, कुमारी पलक कुशवाहा 83.02 परसेंट, विनय साहू 83 परसेंट कुमारी समीक्षा राजपूत 82.5%, कुमारी तनु कुशवाह 82 परसेंट, कुमारी रेशमा जाटव 82 परसेंट तनु मीणा 80% कुमारी साक्षी 80% बच्चों ने दीवानगंज के स्कूल का नाम रोशन किया है।
वही हाई सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 76.47 परसेंट रहा। दीवानगंज स्कूल मैं 12 वीं में 11 1 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दी थी जिनमें से 49 बच्चे प्रथम श्रेणी 32 बच्चे द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं। टोटल 81 बच्चे पास हुए हैं। जबकि प्राइवेट बच्चों की संख्या 5 थी जिनमें से एक बच्चा पास हुआ तो चार बच्चे फेल हए है। इनका 20% रिजल्ट रहा। दीवानगंज स्कूल के छात्र-छात्राओं के अच्छे नंबर आने पर दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक , दीवानगंज प्राचार्य टीडी मेश्राम, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, एमएल अहिरवार, मुकेश नायक, सुरेश साहू , मनोज अग्रवाल ,मुकेश साहू, अनिल साहू, बदाम विश्वकर्मा, राकेश कुशवाह, आदि ग्रामीण ने बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं। और आगे भी इसी तरह छात्र-छात्राएं स्कूल और गांव का नाम रोशन करते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |     पर्युषण महापर्व के पांचवें दिन मनाया गया उत्तम सत्य धर्म     |     सड़क निर्माण के नाम पर दूसरी सड़कों पर फैल रही गिट्टी, वाहन चालक परेशान     |     अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता, रेलवे स्टेशन जाने में हो रही परेशानी, कई बार तो एंबुलेंस निकलने में होती है समस्या     |     अंबाडी और देहरी में धूमधाम से मनाया राधारानी जन्मोत्सव     |     संकल्प सेवा अभियान के तहत पीएम श्री स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     गणेश पर्व पर हुड़दंग की तैयारी नाकाम: तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार     |     जय महाकाल लिखे ऑटो से मिला सुराग, रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ईमानदारी से लौटाया महिला का गहना-नकदी भरा बैग     |     मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811